


New Delhi. इस्पात मंत्रालय लौह अयस्क के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लि. (सेल) में अलग इकाई गठित करने पर विचार कर रहा है. इसका जोर लौह अयस्क के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए खनन कार्यों पर होगा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. बेहतर संचालन के लिए सेल में खनन इकाई के गठन के लिए मंत्रालय स्तर पर एक प्रस्ताव पर चर्चा की जा रही है. सेल देश की सबसे बड़ी एकीकृत इस्पात कंपनियों में से एक है. अधिकारी ने कहा, ‘मंत्रालय कंपनी (सेल) के साथ इस पर चर्चा कर रहा है. फिलहाल इकाई की संरचना पर चर्चा की जा रही है और फिर इसे आगे की कार्रवाई के लिए सेल को भेजा जाएगा. उन्होंने कहा कि यह इकाई लौह अयस्क उत्पादन बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगी. यह कदम कंपनी की विस्तार योजनाओं के अनुरूप है.



