Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»नाबालिग बेटी ने प्रेम संबंध में बाधा डालने पर अपनी ही मां की गला घोंटकर हत्या कर दी
    Crime

    नाबालिग बेटी ने प्रेम संबंध में बाधा डालने पर अपनी ही मां की गला घोंटकर हत्या कर दी

    News DeskBy News DeskAugust 28, 2025Updated:August 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Bokaro : चंदनकियारी प्रखंड के बरमसिया ओपी क्षेत्र के पारबहाल गांव से एक हृदय विदारक मामला सामने आया है, जहां नाबालिग बेटी ने अपने प्रेम संबंध में अड़चन बनने पर अपनी ही मां की गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस पूछताछ में किशोरी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका तृप्ति देवी की हत्या 17 अगस्त की रात उस समय की गई, जब उनके पति गांव से बाहर मनसा पूजा कराने गए थे. उसी रात नाबालिग ने अपनी मां को बाथरूम चलने का बहाना बनाकर घर से बाहर निकाला और पास स्थित कुएं के पास ले जाकर दुपट्टा की सहायता से गला घोंट दिया.

    जांच में सामने आया कि नाबालिग का प्रेम संबंध गांव के ही युवक सचिन पांडेय से था. जब इस बात की जानकारी घरवालों को हुई, तो 16 अगस्त को परिजनों ने युवक के साथ मारपीट की थी. इसी घटना से नाराज नाबालिग ने मां को रास्ते से हटाने का निर्णय लिया. पुलिस की पूछताछ में उसने स्पष्ट कहा कि मां के रहते वह अपने प्रेमी से न तो मिल सकती थी और न ही विवाह कर सकती थी. घटना की जानकारी मृतका के पति को देर रात फोन पर मिली. वह तुरंत घर पहुंचे और पत्नी को पुरुलिया सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद उन्होंने बरमसिया ओपी में पत्नी की हत्या को लेकर बेटी सहित प्रेमी और अन्य परिजनों पर प्राथमिकी दर्ज कराई. वहीं बरमसिया ओपी प्रभारी कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि हत्या की पुष्टि के बाद नाबालिग को निरुद्ध कर न्यायालय भेज दिया गया है और अन्य बिंदुओं पर विस्तृत जांच जारी है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Minor daughter strangled her own mother to death for interfering in love affair RAJDHANI KI KHABAR Ranchi news अपराध क्राइम झारखंड की खबर रांची न्यूज राजधानी की खबरें
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group