Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»LPG Cylinder Price Cut: मोदी सरकार का बड़ा तोहफा,, एलपीजी सिलेंडर 41 रुपये सस्ता, ATF की कीमत भी घटायी, पेट्रोल-डीजल पर भी फैसला
    Breaking News

    LPG Cylinder Price Cut: मोदी सरकार का बड़ा तोहफा,, एलपीजी सिलेंडर 41 रुपये सस्ता, ATF की कीमत भी घटायी, पेट्रोल-डीजल पर भी फैसला

    News DeskBy News DeskApril 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    New Delhi.  सार्वजनिक क्षेत्र की खुदरा ईंधन कंपनियों ने विमान ईंधन और वाणिज्यिक सिलेंडर के दाम में मंगलवार को कटौती की. एटीएफ के दाम में मंगलवार को 6.1 प्रतिशत की बड़ी कटौती की गयी जबकि होटल और रेस्तरां में उपयोग किये जाने वाले 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक सिलेंडर कीमत 41 रुपये घटाई गई है.
    पेट्रोलियम कंपनियों ने राष्ट्रीय राजधानी में वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत भी 41 रुपये घटाकर 1,762 रुपये प्रति 19 किलोग्राम सिलेंडर कर दी. यह कटौती एक मार्च को प्रति सिलेंडर छह रुपये की बढ़ोतरी के बाद की गई है. मुंबई में अब वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत 19 किलोग्राम सिलेंडर के लिए 1,713.50 रुपये, कोलकाता में 1,868.50 रुपये और चेन्नई में 1,921.50 रुपये है. मूल्य वर्धित कर सहित स्थानीय करों के आधार पर एटीएफ और एलपीजी की कीमतें अलग-अलग राज्यों में भिन्न-भिन्न् होती हैं.
    घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव नहीं
    हालांकि, घरों में इस्तेमाल होने वाली रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह 803 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम सिलेंडर पर अपरिवर्तित है.  सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (एचपीसीएल) हर महीने की पहली तारीख को अंतरराष्ट्रीय ईंधन की औसत मानक कीमत और विदेशी विनिमय दर के औसत मूल्य के आधार पर एटीएफ और रसोई गैस की कीमतों में संशोधन करती हैं.
    पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर
    पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। आम चुनावों से पहले पिछले साल मार्च के मध्य में कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल की कीमत 87.62 रुपये है.
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    ATF price also reduced decision on petrol and diesel too LPG cylinder cheaper by Rs 41 LPG Cylinder Price Cut: Modi government's big gift
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group