Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Monsoon Coming Soon: दक्षिण-पश्चिम मानसून चार जून के आसपास केरल में दे सकता है दस्तक, IMD ने जताया पूर्वानुमान
    Breaking News

    Monsoon Coming Soon: दक्षिण-पश्चिम मानसून चार जून के आसपास केरल में दे सकता है दस्तक, IMD ने जताया पूर्वानुमान

    News DeskBy News DeskJune 3, 2026Updated:June 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून चार जून के आसपास दस्तक दे सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को यह पूर्वानुमान जताया। केरल में मानसून आम तौर पर एक जून के आसपास पहुंच जाता है, जिसे दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम (जून-सितंबर) की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। आईएमडी ने अपने दैनिक पूर्वानुमान में कहा, ‘दक्षिण-पश्चिम एवं दक्षिण-पूर्व अरब सागर के कुछ और हिस्सों, लक्षद्वीप तथा केरल और तमिलनाडु के कुछ भागों में चार जून के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून के और आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।’ पूर्वानुमान के मुताबिक, मानसून दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम-मध्य, पूर्व-मध्य और उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों तथा दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के बाकी भागों में भी इसी तारीख के आसपास आगे बढ़ेगा। आईएमडी ने पहले अनुमान जताया था कि केरल में मानसून की दस्तक 26 मई के आसपास होगी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। बाद में विभाग ने 29 मई को कहा कि मानसून अगले हफ्ते पहुंच सकता है।

    पिछले हफ्ते विभाग ने अपने संशोधित पूर्वानुमान में कहा कि इस बार मानसूनी बारिश सामान्य से कम रहेगी। आईएमडी ने कहा कि भारत में इस साल दीर्घकालिक औसत (एलपीए) की 90 फीसदी बारिश होने की संभावना है। मौजूदा समय में भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र में तटस्थ अल नीनो-दक्षिणी दोलन की स्थितियां अल नीनो की स्थितियों में तब्दील हो रही हैं। तटस्थ अल नीनो-दक्षिणी दोलन उष्णकटिबंधीय प्रशांत महासागर में एक मध्यवर्ती जलवायु अवस्था है, जिसमें समुद्र की सतह का तापमान और वायुमंडलीय दबाव न तो अल नीनो (गर्म) स्थिति में होते हैं और न ही ला नीना (ठंडी) स्थिति में। आईएमडी ने कहा कि जून में अल-नीनो की स्थिति कमजोर रहने की संभावना है, जबकि सितंबर में यह मौसम प्रणाली मध्यम से मजबूत स्थिति में हो सकती है।

    Jamshedpur News: जेसीआई जमशेदपुर रॉयल्स ने ‘बाल शिवलिंग पूजा’ के माध्यम से बच्चों को आस्था और संस्कारों से जोड़ा

    Dhanbad News: रेलवे ने श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं के लिए की विशेष व्यवस्था, धनबाद, चंद्रपुरा और कतरासगढ़ स्टेशनों पर चलाया गया सहायता अभियान
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    IMD forecasts Monsoon Coming Soon: Southwest monsoon may arrive in Kerala around June 4 आईएमडी ने जताया पूर्वानुमान
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: जेसीआई जमशेदपुर रॉयल्स ने ‘बाल शिवलिंग पूजा’ के माध्यम से बच्चों को आस्था और संस्कारों से जोड़ा

    August 22, 2026

    Dhanbad News: रेलवे ने श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं के लिए की विशेष व्यवस्था, धनबाद, चंद्रपुरा और कतरासगढ़ स्टेशनों पर चलाया गया सहायता अभियान

    August 22, 2026

    Jamshedpur NEWS: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती, जुलाई में 21 सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत

    August 22, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: जेसीआई जमशेदपुर रॉयल्स ने ‘बाल शिवलिंग पूजा’ के माध्यम से बच्चों को आस्था और संस्कारों से जोड़ा

    August 22, 2026

    Dhanbad News: रेलवे ने श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं के लिए की विशेष व्यवस्था, धनबाद, चंद्रपुरा और कतरासगढ़ स्टेशनों पर चलाया गया सहायता अभियान

    August 22, 2026

    Jamshedpur NEWS: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती, जुलाई में 21 सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत

    August 22, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: झारखंड से 11 प्रतिनिधियों ने राउरकेला में 98वीं Regional Parents Meet में लिया भाग

    August 22, 2026

    Jamshedpur News :टाटानगर-राउरकेला से कोसी- सीमांचल के लिए सीधी रेल सेवा की उठी मांग, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को विधायक पूर्णिमा साहू ने लिखा पत्र

    August 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group