Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»अर्का जैन विश्वविद्यालय और एनआईटी के बीच एमओयू, अकादमिक सहयोग व शोध को देंगे बढ़ावा
    Breaking News

    अर्का जैन विश्वविद्यालय और एनआईटी के बीच एमओयू, अकादमिक सहयोग व शोध को देंगे बढ़ावा

    News DeskBy News DeskFebruary 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर : अर्का जैन विश्वविद्यालय ने अपने शैक्षिक और औद्योगिक विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए एनआईटी जमशेदपुर के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए. यह एमओयू दोनों संस्थानों के बीच अकादमिक सहयोग, शोध और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए एक साझेदारी स्थापित करेगा. एमओयू पर अर्का जैन विश्वविद्यालय के निदेशक सह रजिस्ट्रार डॉ. अमित श्रीवास्तव तथा एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. (डॉ.) गौतम सूत्रधार ने हस्ताक्षर किये. इस दौरान विश्वविद्यालय के मैनेजमेंट बोर्ड के चेयरपर्सन डॉ. एसएस रजी भी उपस्थित थे.

    इस अवसर पर एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. (डॉ.) गौतम सूत्रधार ने कहा, “यह एमओयू दोनों संस्थानों के बीच एक नई ऊर्जा और दिशा का प्रतीक है. अकादमिक क्षेत्र में साझा प्रयासों के माध्यम से हम शोध, नवाचार, और औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इस सहयोग से छात्रों और संकायों को उन्नत अनुसंधान और तकनीकी नवाचार में भागीदारी करने का मौका मिलेगा. हम इस साझेदारी के माध्यम से बेहतर शिक्षा और अनुसंधान की दिशा में काम करेंगे.”

    Jamshedpur : जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध खनिज कारोबारियों के विरूद्ध सख्ती का निर्देश, वन क्षेत्रों में अवैध उत्खनन, परिवहन, बिना पंजीकरण संख्या वाले वाहनों की धरपकड़, अतिभारित/ ओवरलोडेड वाहनों की जांच तथा दोषी वाहन मालिकों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा

    अर्का जैन विश्वविद्यालय के निदेशक सह रजिस्ट्रार डॉ. अमित श्रीवास्तव ने कहा, “एनआईटी जमशेदपुर के साथ यह एमओयू हमारे विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. यह एमओयू न केवल छात्रों को अनुसंधान, तकनीकी नवाचार और उद्योग के साथ समन्वय करने का अवसर प्रदान करेगा, बल्कि हमारे संकाय के लिए भी नए दृष्टिकोणों और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा. हम इस साझेदारी से विश्वविद्यालय के शैक्षिक और व्यावसायिक विकास को एक नई दिशा देंगे.”

    Jharkhand : झारखंड में 17 IAS के बाद 46 IPS भी इधर से उधर, सरायकेला समेत दर्जनभर जिलों को मिले नए SP

    इस अवसर पर एनआईटी जमशेदपुर आर एंड सी अनुसंधान एवं परामर्श के डीन प्रो एमके सिन्हा, आर एंड सी के एसोसिएट डीन डॉ. स्वागतदेब साहू,, अर्का जैन यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ ईश्वरन अय्यर, परिसर निदेशक सह डीएसडब्ल्यू डॉ अंगद तिवारी, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ जसबीर धनजल समेत अन्य उपस्थित थे. दोनों ही संस्थानों के इन अधिकारियों ने बताया कि यह एमओयू दोनों संस्थानों के छात्रों और संकायों के लिए कई फायदे लेकर आएगा. इसमें उन्नत अनुसंधान, तकनीकी नवाचार और इंडस्ट्री-कॉलेज इंटरफेस को बढ़ावा देने के साथ-साथ छात्रों के लिए नए करियर अवसरों और उद्योग आधारित शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    MoU between Arka Jain University and NIT will promote academic cooperation and research
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur : जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध खनिज कारोबारियों के विरूद्ध सख्ती का निर्देश, वन क्षेत्रों में अवैध उत्खनन, परिवहन, बिना पंजीकरण संख्या वाले वाहनों की धरपकड़, अतिभारित/ ओवरलोडेड वाहनों की जांच तथा दोषी वाहन मालिकों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा

    April 18, 2026

    Jharkhand : झारखंड में 17 IAS के बाद 46 IPS भी इधर से उधर, सरायकेला समेत दर्जनभर जिलों को मिले नए SP

    April 18, 2026

    Jharkhand Crime : जनता श्रमिक संघ के सचिव और धनबाद मेयर संजीव सिंह के करीबी को मारी गोली, गंभीर, घटनास्थल से मिले 4 खोखे

    April 18, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Health : झारखंड में 50 बिस्तर तक के अस्पतालों को नियमों में मिल सकती है राहत

    April 18, 2026

    Jamshedpur Electricity : मानगो और सोनारी के कई इलाकों में आज बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    April 18, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group