Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»सांसद विद्युत वरण महतो ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें अपना ज्ञापन सौंपा।
    Breaking News

    सांसद विद्युत वरण महतो ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें अपना ज्ञापन सौंपा।

    News DeskBy News DeskJuly 20, 2022
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    सांसद विद्युत वरण महतो ने आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें अपना ज्ञापन सुपुर्द किया ।

    सर्वप्रथम उन्होंने पूर्वी सिंहभूम जिला में विशेष केंद्रीय सहायता (SCA)का अनुदान को पुनः प्रारंभ करने का आग्रह किया। अपने ज्ञापन के माध्यम से सांसद  महतो ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला एक उग्रवाद प्रभावित जिला रहा है यद्यपि उनकी गतिविधियों में कुछ कमी आई है । इस कारण से इस जिला को उग्रवाद प्रभावित जिलों की सूची से बाहर कर दिया गया है लेकिन लंबे समय से उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र होने के कारण इस पूर्वी सिंहभूम जिला का पटमदा, झांटीझरना, डुमरिया,गुड़ाबांधा जैसा क्षेत्र विकास के मुख्य धारा से काफी दूर हैं । यहां के लोगों को अस्पताल, कॉलेज और शिक्षा संस्थानों के साथ-साथ जिला मुख्यालय तक पहुंचने में अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है । इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अब भी उन क्षेत्रों में छिटपुट नक्सली गतिविधि जारी है । उन्होंने अपने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि विशेष केंद्रीय सहायता(SCA) केंद्र सरकार की एक सराहनीय पहल है और पूर्वी सिंहभूम जिला के लिए यह अपरिहार्य है । यदि इसे पुनः चालू किया जाएगा तो क्षेत्र का समुचित विकास होगा एवं आम जनता को इसका लाभ मिलेगा। साथ ही साथ यह उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र मुख्यधारा में जुड़ सकेगा।

    Jamshedpur: जेआरडी टाटा एंगलिंग प्रतियोगिता में 15 किलो की मछली पकड़कर हरु मोदी बने चैंपियन

    इसके अतिरिक्त सांसद ने यह भी आग्रह किया कि पूर्व जिला के दंडक्षत्र(माझी) एवं माल जाति के लोग लंबे समय से अनुसूचित जाति की श्रेणी में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में भारत सरकार के महानिबंधक ने भी अपना रिपोर्ट केंद्र सरकार को समर्पित किया है । अपने ज्ञापन के माध्यम से सांसद श्री महतो ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि इस जाति के लोग पश्चिम बंगाल एवं उड़ीसा में अनुसूचित जाति की श्रेणी में आते हैं जबकि झारखंड में यह लोग सामान्य जाति की श्रेणी में आते हैं। उनका रहन-सहन एवं जीवन स्तर अत्यंत निम्न स्तर का है। इन्हें समाज के मुख्यधारा में लाने के लिए अनुसूचित जाति की श्रेणी में शामिल करना अत्यंत आवश्यक है।
    केंद्रीय मंत्री ने सांसद श्री महतो के बातों को गंभीरता पूर्वक सुना एवं उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को समुचित दिशा निर्देश जारी करेंगे एवं इससे संबंधित दिशा निर्देश देंगे।

    Jharkhand: प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका को झारखंड से बिहार बुलाया और फिर उसकी निर्मम तरीके से कर दी हत्या

    कुमार मनीष, 9852225588

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Mp bidhut
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: जेआरडी टाटा एंगलिंग प्रतियोगिता में 15 किलो की मछली पकड़कर हरु मोदी बने चैंपियन

    July 30, 2026

    Jharkhand: प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका को झारखंड से बिहार बुलाया और फिर उसकी निर्मम तरीके से कर दी हत्या

    July 30, 2026

    NEET UG Counselling: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने नीट-यूजी काउंसलिंग की समीक्षा की; छात्रों की चिंताएं दूर करने के निर्देश दिये

    July 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: जेआरडी टाटा एंगलिंग प्रतियोगिता में 15 किलो की मछली पकड़कर हरु मोदी बने चैंपियन

    July 30, 2026

    Jharkhand: प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका को झारखंड से बिहार बुलाया और फिर उसकी निर्मम तरीके से कर दी हत्या

    July 30, 2026

    NEET UG Counselling: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने नीट-यूजी काउंसलिंग की समीक्षा की; छात्रों की चिंताएं दूर करने के निर्देश दिये

    July 30, 2026

    अब झारखंड में सड़कों पर ZEN-Z, JPSC और JSSC की परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर रांची में छात्रों का आंदोलन

    July 30, 2026

    BJP Vs Congress: राहुल गांधी का दावा: प्रदर्शनकारी छात्रों पर गृह मंत्री अमित शाह के आदेश पर पुलिस ने चलायी गोलियां, भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष के दावे को ‘झूठ’ करार दिया

    July 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group