Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand: सांसद चंद्रशेखर आजाद ने हेमंत सोरेन के पैतृक आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
Breaking News

Jharkhand: सांसद चंद्रशेखर आजाद ने हेमंत सोरेन के पैतृक आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

News DeskBy News DeskAugust 11, 2025Updated:August 12, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

रामगढ़ (झारखंड)। उत्तर प्रदेश के नगीना लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री चंद्रशेखर आजाद आज झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के पैतृक आवास पहुंचकर उन्होंने गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि गुरुजी का जाना पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है।

सांसद चंद्रशेखर आजाद ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस विकट दुःख को सहन करने की शक्ति दें। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनके परिजनों से मिलकर व्यक्तिगत रूप से अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और कहा कि गुरुजी का संघर्ष, आदर्श और जनता के लिए समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

READ MORE :स्मृति-शेष पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का लगा तांता, लोगों ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से मिलकर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की

उन्होंने कहा कि अलग झारखंड राज्य के निर्माण में गुरुजी का योगदान सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने आदिवासी, गरीब, दलित और वंचित समुदाय के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। गुरुजी ने सामाजिक न्याय, समानता और जनहित के लिए जो राह दिखाई, वह झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश के लोगों के लिए मार्गदर्शक है।

Jamshedpur police: टेल्को में बनेगा स्मार्ट थाना भवन, 5.44 करोड़ रुपये का किया गया प्रावधान

सांसद आजाद ने कहा कि राजनीति में रहते हुए भी गुरुजी का जीवन सादगी, ईमानदारी और जनता की सेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों और समुदायों की आवाज़ को उठाया और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष किया। यही कारण है कि गुरुजी को “जननायक” के रूप में पूरे देश में जाना और सम्मानित किया जाता है।

श्रद्धांजलि देने के बाद सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ऐसे नेता का जाना सिर्फ झारखंड के लिए नहीं बल्कि पूरे भारत के लिए क्षति है। गुरुजी जैसे नेतृत्वकर्ता का स्थान कोई नहीं ले सकता। उनका विचार और संघर्ष की विरासत सदैव जीवित रहेगी।

READ MORE :Jamshedpur News :हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भाजपा कार्यकर्ताओं को भेंट किया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, नागरिकों से घरों में तिरंगा लगाने की अपील की

Jharkhand Police: ASI को खंभे से बांधकर पीटा, नशे में धुत होकर हंगामा करने का आरोप, 59 ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज

गौरतलब है कि स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद से ही नेमरा स्थित उनके पैतृक आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। राज्य के विभिन्न हिस्सों से लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं, जिनमें मंत्रीगण, सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री और अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur police: टेल्को में बनेगा स्मार्ट थाना भवन, 5.44 करोड़ रुपये का किया गया प्रावधान

October 25, 2026

Jharkhand Police: ASI को खंभे से बांधकर पीटा, नशे में धुत होकर हंगामा करने का आरोप, 59 ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज

October 25, 2026

CKP Rail Division में शराब पीकर ड्यूटी करने वाले रेलकर्मियों की होगी जांच; पकड़े गए तो कार्रवाई, 6 नवंबर तक चलेगा स्पेशल

October 25, 2026
Recent Post

Jamshedpur police: टेल्को में बनेगा स्मार्ट थाना भवन, 5.44 करोड़ रुपये का किया गया प्रावधान

October 25, 2026

Jharkhand Police: ASI को खंभे से बांधकर पीटा, नशे में धुत होकर हंगामा करने का आरोप, 59 ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज

October 25, 2026

CKP Rail Division में शराब पीकर ड्यूटी करने वाले रेलकर्मियों की होगी जांच; पकड़े गए तो कार्रवाई, 6 नवंबर तक चलेगा स्पेशल

October 25, 2026

Ranchi Airport: आज से रांची एयरपोर्ट से बदल गया फ्लाइट शेड्यूल, मुंबई-भुवनेश्वर के लिए नई उड़ानें; हैदराबाद की कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी

October 25, 2026

Jharkhand Crime: राजस्व उप निरीक्षक की उसके घर में हत्या, हमलावर DVR भी साथ ले गये

October 25, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group