Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का लगा तांता, लोगों ने मुख्यमंत्री से मिलकर जतायी संवेदना
    Breaking News

    Jharkhand: दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का लगा तांता, लोगों ने मुख्यमंत्री से मिलकर जतायी संवेदना

    News DeskBy News DeskAugust 11, 2025Updated:August 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची।
    स्मृति-शेष पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग आज नेमरा गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेमरा स्थित पैतृक आवास पर लोगों ने स्मृति-शेष “गुरुजी” की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी । “गुरुजी” को श्रद्धांजलि देने वालों में आम और खास सभी लोग शामिल थे। मौके पर लोगों ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की। मालूम हो कि स्मृति-शेष पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के “श्राद्ध कर्म” के आज सातवें दिन सुबह से ही उनके नेमरा स्थित पैतृक आवास में उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा।

    READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :शिक्षक अरुण कुमार की कहानी दूरदर्शन शो वेलडन इंडिया में प्रसारित, बच्चों के साथ मिलकर शिक्षकों ने विद्यालय में देखा कार्यक्रम

    अलग झारखंड राज्य के निर्माण में “गुरुजी” का अतुलनीय योगदान

    Jamshedpur: खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया

    स्मृति-शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए लोगों ने कहा कि अलग झारखंड राज्य के निर्माण में “गुरुजी” का अतुलनीय योगदान रहा। झारखंडवासी सदैव उनका ऋणी रहेंगे। “गुरुजी” ने अपना जीवन आदिवासी, गरीब, दलित, शोषित ,वंचित एवं उपेक्षित समुदाय के उत्थान के लिए समर्पित किया। स्मृति-शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी का संघर्ष, आदर्श एवं उनके द्वारा दिखाए रास्ते राज्यवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा, सिर्फ झारखंड ही नहीं बल्कि पूरा देश “गुरुजी” को हमेशा जननायक के रूप में याद रखेगा।

    स्मृति-शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में राज्य के मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण, पूर्व मंत्री, सांसद एवं विधायकगण सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।

    Jharkhand: उप विकास आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त अधिकारी का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला

    READ MORE :Jamshedpur News :अब ऋषि-मुनियों की परंपरा को पुष्पित-पल्लवित करने का वक्तःसरयू राय

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    आदर्श. आदिवासी नेता उपेक्षित समुदाय गरीबों का उत्थान जननायक जनप्रतिनिधि झारखंड आंदोलन झारखंड राज्य निर्माण झारखंडवासी दलित दिशोम गुरु नेमरा गांव पूर्व मुख्यमंत्री पैतृक आवास प्रेरणास्रोत मंत्री राज्यसभा सांसद वंचित विधायक शिबू सोरेन शोषित श्रद्धांजलि सभा श्राद्ध कर्म संघर्ष सांसद स्मृति-शेष हेमंत सोरेन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया

    September 1, 2026

    Jharkhand: उप विकास आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त अधिकारी का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला

    September 1, 2026

    Jharkhand: झारखंड ने गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में सोन नदी जल बंटवारा समझौते पर हस्ताक्षर किए

    September 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया

    September 1, 2026

    Jharkhand: उप विकास आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त अधिकारी का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला

    September 1, 2026

    Jharkhand: झारखंड ने गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में सोन नदी जल बंटवारा समझौते पर हस्ताक्षर किए

    September 1, 2026

    Jamshedpur: टेल्को में रंगदारी नहीं देने पर चापड़ से हमला, पिस्तौल दिखाकर दी धमकी

    September 1, 2026

    Jamshedpur: पोटका में ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत के बाद विरोध प्रदर्शन, सड़क जाम

    September 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group