Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»MS Dhoni: झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने महेंद्र सिंह धोनी को आवासीय भूखंड के ‘दुरुपयोग’ को लेकर जारी किया नोटिस
    Breaking News

    MS Dhoni: झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने महेंद्र सिंह धोनी को आवासीय भूखंड के ‘दुरुपयोग’ को लेकर जारी किया नोटिस

    News DeskBy News DeskFebruary 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने रांची में एक आवासीय भूखंड के कथित दुरुपयोग के मामले में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को नोटिस जारी किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नोटिस के अनुसार, धोनी को आवंटित भूखंड आवासीय उपयोग के लिए था, लेकिन इसका उपयोग व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है। बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने बताया, “झारखंड राज्य आवास बोर्ड द्वारा क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को एक आवासीय भूखंड आवंटित किया गया था, लेकिन पाया गया कि इसका उपयोग व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए किया जा रहा था। हमने नियमों और मानदंडों के उल्लंघन के लिए उन्हें नोटिस जारी किया है। पासवान ने कहा कि “नियमों और विनियमों का उल्लंघन” जांच के दौरान पाया गया और धोनी को अंतिम नोटिस जारी किया गया है।

    अधिकारी ने बताया कि आदेश का पालन नहीं करने पर भूखंड का आवंटन रद्द करने के लिये कदम उठाए जाएंगे। धोनी फिलहाल रिंग रोड स्थित अपने नए आवास में रहते हैं। वह पहले हरमू रोड स्थित आवास में रहते थे। आरोप सामने आए थे कि हरमू रोड स्थित संपत्ति में एक डायग्नोस्टिक केंद्र संचालित किया जा रहा था, जिसके बाद बोर्ड ने इस मामले की जांच शुरू की।

    Rail Accident: मालगाड़ी का इंजन और दो डिब्बे पटरी से उतरे, आसनसोल लाइन पर रेल सेवाएं घंटों रही बाधित

    इस बीच, हरमू रोड पर भाजपा के राज्य कार्यालय के संबंध में भी आवासीय भूखंडों का गैर-आवासीय उद्देश्यों के लिए उपयोग किए जाने के इसी प्रकार के आरोप सामने आए हैं। बोर्ड ने इस मामले में भी पहले नोटिस जारी किए थे। अधिकारियों ने बताया कि दोनों मामलों में जांच जारी है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। धोनी से इस संबंध में टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं हो सका।

    Jharkhand SIR: JMM ने ‘असत्यापित’ और ‘विसंगति’ वाले मतदाताओं के लिए आसान एसआईआर सत्यापन की मांग की

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    MS Dhoni: Jharkhand State Housing Board issues notice to Mahendra Singh Dhoni for 'misusing' residential plot MS Dhoni: झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने महेंद्र सिंह धोनी को आवासीय भूखंड के 'दुरुपयोग' को लेकर जारी किया नोटिस
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Accident: मालगाड़ी का इंजन और दो डिब्बे पटरी से उतरे, आसनसोल लाइन पर रेल सेवाएं घंटों रही बाधित

    June 24, 2026

    Jharkhand SIR: JMM ने ‘असत्यापित’ और ‘विसंगति’ वाले मतदाताओं के लिए आसान एसआईआर सत्यापन की मांग की

    June 24, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की पांच साल में 40,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय की योजना

    June 24, 2026
    Recent Post

    Rail Accident: मालगाड़ी का इंजन और दो डिब्बे पटरी से उतरे, आसनसोल लाइन पर रेल सेवाएं घंटों रही बाधित

    June 24, 2026

    Jharkhand SIR: JMM ने ‘असत्यापित’ और ‘विसंगति’ वाले मतदाताओं के लिए आसान एसआईआर सत्यापन की मांग की

    June 24, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की पांच साल में 40,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय की योजना

    June 24, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, टीसीएस, टाटा स्टील के शेयर में गिरावट

    June 24, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर पुलिस ने दिनकर कच्छप को किया गिरफ्तार, गैर-जमानती वारंट पर हुई कार्रवाई, कई मामलों में है आरोपी

    June 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group