Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»MSC Container Ship: दुनिया का सबसे बड़ा कंटेनर जहाज पहली बार भारत पहुंचा, विणिंगम बंदरगाह पर डाला लंगर
Breaking News

MSC Container Ship: दुनिया का सबसे बड़ा कंटेनर जहाज पहली बार भारत पहुंचा, विणिंगम बंदरगाह पर डाला लंगर

News DeskBy News DeskJune 9, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
Tiruanantpuram.दुनिया का सबसे बड़ा कंटेनर जहाज एमएससी इरिना सोमवार सुबह विणिंगम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह पर पहुंचा. बंदरगाह के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जहाज मंगलवार तक यहां रहेगा. यह जहाज सोमवार सुबह आठ बजे विणिंगम पहुंचा. यहां पहुंचने पर उसका स्वागत पारंपरिक जल सलामी के साथ किया गया. एमएससी इरिना का आगमन नए गहरे पानी वाले बंदरगाह के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. इसका औपचारिक उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो मई को किया था. करीब 24,346 टीईयू (बीस फुट समतुल्य इकाई) वहन क्षमता वाला यह विशाल जहाज वैश्विक व्यापार के बढ़ते पैमाने और इसमें भारत की बढ़ती भूमिका का प्रतीक है.
अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड लि. के प्रबंध निदेशक करण अदाणी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘24,346 टीईयू क्षमता वाले दुनिया के सबसे बड़े कंटेनर जहाज एमएससी इरिना का विणिंगम बंदरगाह पर स्वागत करते हुए हम गर्व महसूस कर रहे हैं. यह जहाज दक्षिण एशियाई तटों पर पहली बार आया है, जो इसे न केवल विणिंगम के लिए, बल्कि वैश्विक ट्रांसशिपमेंट (एक जहाज से दूसरे जहाज में माल चढ़ाना) में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में भारत की बेहतर होती स्थिति को दर्शाता है.
लगभग 399.9 मीटर लंबा और 61.3 मीटर चौड़ा यह जहाज फीफा के एक मानक फुटबॉल मैदान से लगभग चार गुना लंबा है. एशिया और यूरोप के बीच बड़ी मात्रा में कंटेनर के परिवहन की सुविधा के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया एमएससी इरीना व्यापार मार्गों और लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है. एक बयान में कहा गया है कि यह जहाज दक्षिण एशियाई बंदरगाह की अपनी पहली यात्रा कर रहा है. यह बेहद विशाल कंटेनर जहाज (यूएलसीवी) को संभालने में विणिंगम की क्षमता को दर्शाता है.
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

November 29, 2026

Road Accident: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो से रजरप्पा जा रहे एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, इसमें 4 बच्चे भी शामिल

November 29, 2026

Delimitation Bill पर एक-दो दिनों में JMM अपने रूख की करेगा घोषणा, CM ने की अपने सांसदों के साथ बैठक

November 29, 2026
Recent Post

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

November 29, 2026

Jharkhand: 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा

November 29, 2026

Jharkhand: NH 33 पर सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत मामले में PM मोदी ने दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि की घोषणा की, राष्ट्रपति, राज्यपाल, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

November 29, 2026

Road Accident: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो से रजरप्पा जा रहे एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, इसमें 4 बच्चे भी शामिल

November 29, 2026

Jharkhand BJP ने CM हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जारी किया‘आरोपपत्र’, कई मोर्चों पर विफल रहने का आरोप, अवैध खनन पर भी घेरा

November 29, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group