Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Mumbai Mail Accident: राहत व बचाव अभियान जारी, यात्रियों और घायलों को भेजा चक्रधरपुर, सीएम हेमंत ने सरायकेला डीसी को दिए निर्देश
    Breaking News

    Mumbai Mail Accident: राहत व बचाव अभियान जारी, यात्रियों और घायलों को भेजा चक्रधरपुर, सीएम हेमंत ने सरायकेला डीसी को दिए निर्देश

    News DeskBy News DeskJuly 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur.सरायकेला के चक्रधरपुर रेल मंडल में बड़ा हादसा हुआ है. हावड़ा से मुंबई में जाने वाली ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गयी है. दोनों मृतक राउरकेला के बताये जा रहे. जबकि 15-20 लोग घायल हैं, जिनमें से कुछ लोगों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. हादसे के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने सरायकेला डीसी को घायलों का समुचित इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है. साथ ही उन तक हर ज़रूरत की चीजें उपलब्ध कराने की व्यवस्था करते हुए सूचना देने का निर्देश दिया.


    चाईबासा उपायुक्त भी मौजूद
    दुर्घटनास्थल पर मौजूद पश्चिम सिंहभूम जिले के उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने कहा कि बचाव अभियान जारी है. एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) की एक टीम मौके पर पहुंच रही है. उन्होंने कहा कि हावड़ा-मुंबई ट्रेन ने खड़ी मालगाड़ी को टक्कर मारी है. दुर्घटनास्थल पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों की सीमा के पास है.

    Rail News : ब्रेक बाइंडिंग’ के कारण आरा-दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस के कई डिब्बों से उठने लगा धुआं, दो बार रोकनी पड़ी ट्रेन


    यात्रियों के लिए राहत ट्रेन और बस की व्यवस्था
    पश्चिमी सिंहभूम के डीसी ने कहा कि यात्रियों को निकटवर्ती चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन ले जाने के लिए एक राहत ट्रेन पहुंच गई है. इसके अलावा, यात्रियों को ले जाने के लिए बस की भी व्यवस्था की जा रही है. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि 80 यात्रियों को बस से चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन भेजा जा चुका है. सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने कहा कि बचाव कार्य तेजी से जारी है. उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर कई रेलगाड़ियां रद्द कर दी गई हैं या उनका मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है.

    सोमवार रात हावड़ा से रवाना हुई थी ट्रेन
    एसईआर के अधिकारी कहा कि यह ट्रेन सोमवार रात हावड़ा से रवाना हुई थी और मंगलवार तड़के बड़ाबम्बो रेलवे स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. स्थानीय प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि रेल दुर्घटना सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां ब्लॉक के पोटोबेड़ा में हुई. एसईआर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना में घायल यात्रियों को बड़ाबम्बो में चिकित्सा सहायता प्रदान करने के बाद बेहतर इलाज के लिए चक्रधरपुर ले जाया गया. अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान जारी है.

    Chaibasa : बहन से छेड़छाड़ कर रहा था एक व्यक्ति, भाई ने कूल्हाड़ी से बेरहमी से कर दी हत्या

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CM Hemant gave instructions to Seraikela DC. Mumbai Mail Accident: Relief and rescue operations continue passengers and injured sent to Chakradharpur
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail News : ब्रेक बाइंडिंग’ के कारण आरा-दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस के कई डिब्बों से उठने लगा धुआं, दो बार रोकनी पड़ी ट्रेन

    April 17, 2026

    Chaibasa : बहन से छेड़छाड़ कर रहा था एक व्यक्ति, भाई ने कूल्हाड़ी से बेरहमी से कर दी हत्या

    April 17, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर के आसमान में दिखे दो फाइटर जेट, कलाईकुंडा एयरबेस से भरी थी उड़ान

    April 17, 2026
    Recent Post

    Rail News : ब्रेक बाइंडिंग’ के कारण आरा-दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस के कई डिब्बों से उठने लगा धुआं, दो बार रोकनी पड़ी ट्रेन

    April 17, 2026

    Chaibasa : बहन से छेड़छाड़ कर रहा था एक व्यक्ति, भाई ने कूल्हाड़ी से बेरहमी से कर दी हत्या

    April 17, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर के आसमान में दिखे दो फाइटर जेट, कलाईकुंडा एयरबेस से भरी थी उड़ान

    April 17, 2026

    Chaibasa Naxal : सारंडा में मुठभेड़ के बीच दूसरे दिन आईईडी ब्लास्ट, कोबरा का जवान घायल

    April 17, 2026

    Jamshedpur News :गंगा नारायण सिंह जयंती समारोह के लिए मुख्यमंत्री को दिया गया आमंत्रण

    April 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group