Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Adityapur: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था प्रेमी जोड़ा, सोये अवस्था में महिला के पति ने किया टांगी से हमला, युवक की मौत
    Breaking News

    Adityapur: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था प्रेमी जोड़ा, सोये अवस्था में महिला के पति ने किया टांगी से हमला, युवक की मौत

    News DeskBy News DeskMay 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Adityapur. आदित्यपुर में आरआईटी थाना क्षेत्र में बुधवार की रात एक खौफनाक घटना सामने आई है. यहां राधास्वामी सत्संग गेट के पास लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी जोड़े पर महिला के पति राजेंद्र मार्डी ने टांगी से हमला कर दिया. इस जानलेवा हमले में 35 वर्षीय भोला बिरुआ उर्फ रितेश बिरुआ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सीता मार्डी गंभीर रूप से घायल हो गयी.

    सीता मार्डी का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. आरआईटी थाना प्रभारी विनय कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सीता मार्डी और भोला बिरुआ पिछले एक साल से साथ रह रहे थे. चौंकाने वाली बात यह है कि सीता मार्डी विवाहित हैं और पिछले एक साल से अपने पति राजेन्द्र मार्डी से अलग रह रही थीं. उनके चार बच्चे भी हैं. वहीं, मृतक भोला बिरुआ भी विवाहित थे और अपनी पत्नी व बच्चों से दूर सीता के साथ जीवन बिता रहे थे.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स को मिले 2,000 छोटे वाणिज्यिक वाहन और पिक-अप, 900 ट्रक और 500 बस के ऑर्डर

    वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे. थाना प्रभारी के अनुसार, राजेन्द्र मार्डी इस रिश्ते से सख्त नाखुश था. जब भी वह विरोध करने आता था, भोला उसे मारपीट कर भगा देता था बुधवार की रात, राजेन्द्र ने कुलुपटंगा स्थित घर में घुसकर सोते हुए भोला और सीता पर टांगी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने भोला बिरुआ को मृत घोषित कर दिया. थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम-प्रसंग और पारिवारिक कलह का नतीजा लग रहा है. पुलिस ने आरोपी राजेन्द्र मार्डी की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी दल गठित कर दिया है और उसकी तलाश जारी है.

    Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तड़ीपार घोषित कुख्यात अपराधी दीपक तिवारी उर्फ काना गिरफ्तार

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur news Murder in adpr
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स को मिले 2,000 छोटे वाणिज्यिक वाहन और पिक-अप, 900 ट्रक और 500 बस के ऑर्डर

    June 22, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तड़ीपार घोषित कुख्यात अपराधी दीपक तिवारी उर्फ काना गिरफ्तार

    June 22, 2026

    Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में पिछले 24 घंटे में 18 मिमी बारिश, आज भारी बारिश का आरेंज अलर्ट

    June 22, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स को मिले 2,000 छोटे वाणिज्यिक वाहन और पिक-अप, 900 ट्रक और 500 बस के ऑर्डर

    June 22, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तड़ीपार घोषित कुख्यात अपराधी दीपक तिवारी उर्फ काना गिरफ्तार

    June 22, 2026

    Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में पिछले 24 घंटे में 18 मिमी बारिश, आज भारी बारिश का आरेंज अलर्ट

    June 22, 2026

    Jharkhand Naxal: तिलमी जंगल में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: PLFI कमांडर श्रवण दास घायल, कई उग्रवादी गिरफ्तार

    June 22, 2026

    Jamshedpur news:तुरामडीह विस्थापितों की हक और अधिकार की लड़ाई को भाजपा जमशेदपुर महानगर का मिला समर्थन, सोमवार के धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा

    June 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group