Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»‘नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे…’, कर्नाटक के डिप्टी सीएम ने विधानसभा में RSS का एंथम गाया, तनाव में कांग्रेस
    Breaking News

    ‘नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे…’, कर्नाटक के डिप्टी सीएम ने विधानसभा में RSS का एंथम गाया, तनाव में कांग्रेस

    News DeskBy News DeskAugust 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    बेंगलुरु. कर्नाटक विधानसभा में उस समय अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब विधानसभा में डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार आरएसएस (RSS) का एंथम गाने लगे. डीके शिवकुमार ने गुरुवार को विधानसभा के अंदर RSS एंथम की 2 लाइनें गाकर सबको चौंका दिया. यह तब हुआ जब विधानसभा में भाजपा विधायक आर अशोक ने शिवकुमार की ओर इशारा करते हुए जोर देकर कहा कि कर्नाटक सरकार को RCB भगदड़ की जिम्मेदारी लेनी चाहिए. इस पर डिप्टी CM शिवकुमार ने कहा कि उन्हें भाजपा की चालों के बारे में सब पता है. फिर उन्होंने भाजपा विधायक के साथ बहस के दौरान RSS एंथम की कुछ लाइन पढ़ीं. कांग्रेस नेता के मुंह से ये पंक्तियां सुनकर विधानसभा के अंदर सभी नेता हक्के-बक्के रह गए.

    अब बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधना शुरू कर दिया है. साथ ही उनके बीजेपी में शामिल होने को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं. मामला बढ़ा तोशिवकुमार ने अपनी सफाई दी. उन्होंने कह दिया है कि मैं कांग्रेस का ही हूं.

    डिप्टी सीएम के आरएसएस का एंथम गाने का वीडियो वायरल हो रहा है. शिवकुमार ने यह एंथम उस समय गाया जब चिन्नास्वामी स्टेडियम स्टैम्पेड पर चर्चा हो रही थी. अपने राजनीतिक सफर के बारे में बोलते समय, उपमुख्यमंत्री शिवकुमार को विपक्ष के नेता आर. अशोका ने उनकी आरएसएस के साथ शुरुआती जुड़ाव की याद दिलाई. जवाब में, उपमुख्यमंत्री ने आरएसएस का गान नमस्ते सदा वात्सले गाना शुरू कर दिया, जिससे विधानसभा में तीखी बहस शुरू हो गई.

    शिवकुमार ने पेश की सफाई

    Jamshedpur: हिमांशु सिंह की हत्या को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्यपाल से की मुलाकात, CBI जांच की मांग

    इस वीडियो विवाद के बीच, अब शिवकुमार ने अपनी सफाई पेश की है. उन्होंने कहा, मैं जन्म से कांग्रेस का हूं. एक नेता के रूप में मुझे अपने विरोधी और दोस्त दोनों की जानकारी होनी चाहिए. मैंने उनके बारे में पढ़ाई की है. बीजेपी के साथ हाथ मिलाने का सवाल ही नहीं है. मैं कांग्रेस का नेतृत्व करूंगा. जन्म से आज तक मैं कांग्रेस के साथ हूं और जीवनभर रहूंगा.हालांकि, शिवकुमार ने बाद में साफ किया कि उनके इस काम में कोई सीधा या इनडायरेक्ट संदेश नहीं था. उन्होंने कहा, मैंने सभी राजनीतिक पार्टियों पर रिसर्च किया है. मुझे पता है कि कर्नाटक में RSS कैसे संस्थाएं बना रही है, वो जिले और तालुका के हर स्कूल को काबिज कर रहे हैं. मैं कांग्रेस का सदस्य हूं और हमेशा कांग्रेस में रहूंगा.

    बीजेपी के विधायक लगा रहे थे ये आरोप

    आईपीएल में आरसीबी की जीत के बाद आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई इस भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी. शिवकुमार को उस समय आरएसएस की शाखाओं में की जाने वाली प्रार्थना ‘नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे’ की शुरुआती कुछ पंक्तियां गाते देखा गया, जब भाजपा विधायक उन पर ‘भगदड़ के दौरान उकसाने’ का आरोप लगा रहे थे.

    Jamshedpur: हिमांशु सिंह हत्याकांड में एक नाबालिग सहित चार और आरोपी गिरफ्तार, अब तक नौ गिरफ्तारियां, पर मुख्य आरोपी अब भी फरार

    RCB खिलाड़ियों के साथ दिखे थे डीके शिवकुमार

    विधायकों ने आरोप लगाया कि शिवकुमार बेंगलुरु हवाई अड्डे पर आरसीबी टीम के आगमन पर खिलाड़ियों को लेने गए थे. वह हवाई अड्डे से चिन्नास्वामी स्टेडियम तक पूरी यात्रा के दौरान कन्नड़ झंडा लहराते रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    ‘Namaste Sada Vatsale Matribhume…’ Congress in tension Karnataka Deputy CM sang RSS anthem in the assembly
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: हिमांशु सिंह की हत्या को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्यपाल से की मुलाकात, CBI जांच की मांग

    July 7, 2026

    Jamshedpur: हिमांशु सिंह हत्याकांड में एक नाबालिग सहित चार और आरोपी गिरफ्तार, अब तक नौ गिरफ्तारियां, पर मुख्य आरोपी अब भी फरार

    July 7, 2026

    Tata Power AGM: टाटा पावर का एक लाख करोड़ रुपये राजस्व, 10,000 करोड़ रुपये लाभ का लक्ष्य, बोले चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन

    July 7, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: हिमांशु सिंह की हत्या को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्यपाल से की मुलाकात, CBI जांच की मांग

    July 7, 2026

    Jamshedpur: हिमांशु सिंह हत्याकांड में एक नाबालिग सहित चार और आरोपी गिरफ्तार, अब तक नौ गिरफ्तारियां, पर मुख्य आरोपी अब भी फरार

    July 7, 2026

    Tata Power AGM: टाटा पावर का एक लाख करोड़ रुपये राजस्व, 10,000 करोड़ रुपये लाभ का लक्ष्य, बोले चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन

    July 7, 2026

    Jharkhand SIR: पहले सात दिन में एक करोड़ एसआईआर फॉर्म बांटे गए, 29 जुलाई तक जारी रहेगा अभियान

    July 7, 2026

    Hemant Soren: झारखंड में स्व रोजगार और रोजगार सृजन के लिए ‘इको-टूरिज्म’  को विकसित करने की जरूरत, बोले हेमंत सोरेन

    July 7, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group