Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Namo Bharat Train: 24 अप्रैल से जयनगर-पटना के बीच चलेगी ‘नमो भारत ट्रेन’, PM Modi दिखाएंगे हरी झंडी, 110 किमी/घंटे की होगी रफ्तार
    Breaking News

    Namo Bharat Train: 24 अप्रैल से जयनगर-पटना के बीच चलेगी ‘नमो भारत ट्रेन’, PM Modi दिखाएंगे हरी झंडी, 110 किमी/घंटे की होगी रफ्तार

    News DeskBy News DeskApril 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 अप्रैल को जयनगर और पटना के बीच पहली 16 डिब्बों वाली नमो भारत रैपिड रेल सेवा का उद्घाटन करेंगे. रेल मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि पिछले साल सितंबर में अहमदाबाद और भुज के बीच जो पहली नमो भारत रैपिड रेल शुरू की गयी थी, उसमें केवल 12 डिब्बे थे, लेकिन और यात्रियों को जगह देने के लिए डिब्बों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है.

    रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (सूचना एवं प्रचार) दिलीप कुमार ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री 24 अप्रैल को बिहार में जयनगर और पटना के बीच नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. यह पहली बार है, जब 16 डिब्बों वाली नमो भारत ट्रेन शुरू की जा रही है. फिलहाल अहमदाबाद और भुज के बीच चल रही पहली नमो भारत ट्रेन में केवल 12 डिब्बे हैं. यह नयी ट्रेन अधिकतम 110 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेगी, जिससे यात्रा का समय घटकर आधा रह जायेगा.

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    उन्होंने कहा कि यह उत्तर बिहार के आम लोगों को तेज़, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा प्रदान करेगी, जो नौकरी, व्यवसाय और शिक्षा के लिए पटना जाते हैं. सोलह डिब्बों वाली पूरी तरह से वातानुकूलित इस ट्रेन में लगभग 2000 यात्रियों के लिए सीट होंगी. अधिकारियों ने कहा कि इसके अलावा ट्रेन में 1000 से अधिक और यात्री यात्रा कर सकते हैं, जो सफर के दौरान संतुलन बनाए रखने के लिए ‘हैंडरेल’, पट्टियों या खंभों का उपयोग कर खड़े हो सकते हैं. कुमार ने कहा कि जयनगर-पटना रेलमार्ग मधुबनी, सकरी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी और मोकामा स्टेशन से होकर गुजरता है. रेल मंत्रालय के अनुसार, यह रैपिड रेल सेवा कई नवीन सुविधाओं- जैसे आरामदायक रूप से डिज़ाइन की गई सीट, टाइप-सी और टाइप-ए चार्जिंग सॉकेट, पूरी तरह से वातानुकूलित केबिन और ‘मॉड्यूलर इंटीरियर’, शौचालय आदि सुविधा से लैस हैं.

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Namo Bharat Train: 'Namo Bharat Train' will run between Jaynagar-Patna from April 24 PM Modi will flag it off speed will be 110 km/hour
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group