Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur: गोपाल मैदान में National Archery championship का आगाज, देशभर से करीब 900 एथलीट शामिल, वर्मा, परनीत क्वालिफिकेशन दौर में शीर्ष पर
Headlines

Jamshedpur: गोपाल मैदान में National Archery championship का आगाज, देशभर से करीब 900 एथलीट शामिल, वर्मा, परनीत क्वालिफिकेशन दौर में शीर्ष पर

News DeskBy News DeskDecember 17, 2024Updated:December 17, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. गोपाल मैदान बिष्टुपुर में सोमवार से पांच दिवसीय सीनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप का आगाज हुआ. मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शुभारंभ करने की घोषणा की. अनुभवी अभिषेक वर्मा और उभरती तीरंदाज परनीत कौर सोमवार को यहां सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के कंपाउंड वर्ग में क्वालिफिकेशन राउंड में शीर्ष पर रहे.

पंजाब का प्रतिनिधित्व करने वाली 19 वर्षीय परनीत और महाराष्ट्र की मधुरा धमनगांवकर ने समान 707 का स्कोर बनाया. परनीत ने हालांकि 10 के अधिक स्कोर बनाए जिससे उन्हें शीर्ष रैंकिंग दी गई. रेलवे की जसवीर कौर 703 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहीं. परनीत के शानदार प्रदर्शन से पंजाब महाराष्ट्र और रेलवे से आगे टीम क्वालीफिकेशन में शीर्ष पर रहा. विश्व कप में कई पदक जीतने वाले वर्मा 714 अंकों के साथ पुरुष कंपाउंड वर्ग में रैंकिंग राउंड में शीर्ष पर रहे.

Tata Motors Q2 Result: टाटा मोटर्स को दूसरी तिमाही में 1,254 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ, CEO गिरिश वाघ ने जतायी मांग में वृद्धि की उम्मीद

सेना के कुंदेरू वेंकटाद्रि और महाराष्ट्र के प्रथमेश फुगे ने क्रमशः 710 और 707 का स्कोर बना कर दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया. 17 दिसंबर की सुबह रिकर्व होगा. चैंपियनशिप में एथलीटों की पहले रैंकिंग होगी, फिर एलिमिनेशन शुरू हो जायेगा. 19 और 20 दिसंबर को फाइनल खेला जायेगा. इसमें सर्वश्रेष्ठ आठ टीमें नेशनल गेम के लिए क्वालिफाई करेंगी. इस चैंपियनशिप में देशभर के प्राय: सभी राज्यों से करीब 900 एथलीट भाग ले रहे हैं. वैसे जेआरडी स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स स्थित आर्चरी ग्राउंड में यह चैंपियनशिप होती रही है.

Jamshedpur: टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, हादसे में युवक की मौत

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Motors Q2 Result: टाटा मोटर्स को दूसरी तिमाही में 1,254 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ, CEO गिरिश वाघ ने जतायी मांग में वृद्धि की उम्मीद

October 24, 2026

Jamshedpur: टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, हादसे में युवक की मौत

October 24, 2026

JIO प्लेटफॉर्म्स के IPO को 22.19 गुना बोलियां मिलीं, कुल मांग 7.4 लाख करोड़ रुपये के पार

October 24, 2026
Recent Post

Tata Motors Q2 Result: टाटा मोटर्स को दूसरी तिमाही में 1,254 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ, CEO गिरिश वाघ ने जतायी मांग में वृद्धि की उम्मीद

October 24, 2026

Jamshedpur: टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, हादसे में युवक की मौत

October 24, 2026

JIO प्लेटफॉर्म्स के IPO को 22.19 गुना बोलियां मिलीं, कुल मांग 7.4 लाख करोड़ रुपये के पार

October 24, 2026

Naxal Arrest: PLFI का जोनल कमांडर समेत चार नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद, चारों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की रच रहे थे साजिश

October 24, 2026

Jharkhand: जादू-टोने के शक में बुजुर्ग का गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

October 24, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group