Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Bihar»NAWADA : मछली चोरी के विवाद में पीट-पीटकर मार डाला, एक की मौत, एक गंभीर
Bihar

NAWADA : मछली चोरी के विवाद में पीट-पीटकर मार डाला, एक की मौत, एक गंभीर

News DeskBy News DeskNovember 10, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

नवादा. नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के करमा गांव में दरोगा यादव हत्याकांड के एक आरोपित दारोगी मांझी का पुत्र बुधन उर्फ धारो मांझी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है. यह जानकारी पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर दी है. एक तरह से पुलिस पूरे मामले का राजफाश कर चुकी है.

बुधन व उसके पिता दरोगी मांझी ने ही 27 अक्टूबर की रात दरोगा यादव व कुंदन कुमार को बुरी तरह से मारपीट कर जख्मी कर दिया था. इलाज के क्रम में एम्स पटना में दाराेगा यादव की मौत हुई थी. वहीं कुंदन अब भी इलाजरत है. 29 अक्टूबर को घटना की प्राथमिकी कौआकोल थाने में दारोगा यादव के भाई ओम प्रकाश यादव द्वारा दर्ज कराई गई थी.

केवाली मुखिया रामजी सिंह के अलावा चंदन सिंह, पप्पु सिंह, धारो मांझी सभी ग्राम केवाली और सुनील यादव तथा सुरेश यादव दोनों ग्राम करमा को नामजद किया गया था. पुलिस ने नामज सुरेश यादव व अप्राथमिकी आरोपित दरोगी मांझी को 30 अक्टूबर को ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है. वहीं अब एक और नामजद बुधन उर्फ धारो की गिरफ्तारी इस मामले में की गई है.

बुधन की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को पुलिस कार्यालय में प्रेस वार्ता कर एसपी अभिनव धीमान ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पूरा घटना मछली चोरी के विवाद से जुड़ा है. गिरफ्तारी के बुधन ने पूछताछ में बताया कि 27 अक्टूबर की रात गंगा सागर खंधा में मृतक दरोगा यादव अपने एक साथी के साथ उसकी मछली की चोरी कर रहा था. इस दौरान उनलोगों के साथ मारपीट किया था. पिटाई में दरोगा यादव व कुंदन कुमार गंभीर रूप से जख्मी हुए थे. जिसमें दारोगा यादव की मौत हो गई. जबकि कुंदन का इलाज चल रहा है. एसपी ने बताया कि अबतक पिता-पुत्र दरोगी मांझी व बुधन मांझी तथा सुरेश यादव कुल तीन लोगों की गिफ्तारी हुई है. अन्य की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी.

Tata Motors Q2 Result: टाटा मोटर्स को दूसरी तिमाही में 1,254 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ, CEO गिरिश वाघ ने जतायी मांग में वृद्धि की उम्मीद

इस मामले का दिलचस्प पहलू ये कि कांड में नामजद किए गए केवाली पंचायत की मुखिया रामजी सिंह के खिलाफ प्रारंभिक जांच में पुलिस को कोई साक्ष्य नहीं मिला है. एक सवाल पर एसपी श्रीधीमान ने कहा कि प्रारंभिक जांच में मुखिया के खिलाफ कोई साक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ है. जांच जारी है, आगे कुछ जो साक्ष्य मिलेगा उस अनुरूप कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि इस घटना में लोकल लेबल पर राजनीत हो रही थी. मुखिया के लोगों का कहना था कि मुखिया व उनके कुछ लोगों को साजिशन कांड में आरोपित किया गया था. घटना के पीछे के सच को लोग जान रहे थे. मांझी परिवार के लोगों की मछली रात में लगातार चोरी की जा रही थी. नाराज मांझी परिवार ने 27 अक्टूबर की रात मछली चोरी करने पहुंचे लोगों पर खंती व अन्य पारंपरिक हथियार से हमला कर दिया था. पुलिस अनुसंधान के दौरान गिरफ्तार बुधन ने कमोवेश यही बातें पुलिस को बताई. पूछताछ में उसने जो कुछ भी पुलिस को बताया उसके बाद इस मामले के रहस्य से पर्दा पूरी तरह से उठ गया है.

क्या है प्राथमिकी में

Jamshedpur: टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, हादसे में युवक की मौत

ओम प्रकाश यादव के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में कहा गया था कि घटना के दिन उनका भाई दरोगी यादव और कुंदन कुमार मुखिया रामजी सिंह से मिलने की बात कहकर बाइक से शाम 5 बजे निकला था. देर शाम 7 बजे कुंदन का.मोबाइल स्वीच ऑफ आने लगा. रात में 2 बजे कुंदन का भाई जितेंद्र और कौशल यादव उसके पास आकर बताया कि मुखिया और चंदन सिंह, पप्पु सिंह, धारो मांझी, सुनील यादव तथा सुरेश यादव ने धारदार हथियार से हमला कर दरोगी और कुंदन को घायल कर दिया है. कुंदन लहूलुहान हालत में भागकर आया है, और घटना की जानकारी दी है. सूचना के बाद ओमप्रकाश अपने परिवार के साथ गंगा सागर खंधा में पहुंचे तो दरोगी यादव को घायल अवस्था में पाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा ले गए. जहां से एम्स पटना रेफर किया गया. जहां उनकी मौत हो गई.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Motors Q2 Result: टाटा मोटर्स को दूसरी तिमाही में 1,254 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ, CEO गिरिश वाघ ने जतायी मांग में वृद्धि की उम्मीद

October 24, 2026

Jamshedpur: टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, हादसे में युवक की मौत

October 24, 2026

JIO प्लेटफॉर्म्स के IPO को 22.19 गुना बोलियां मिलीं, कुल मांग 7.4 लाख करोड़ रुपये के पार

October 24, 2026
Recent Post

Tata Motors Q2 Result: टाटा मोटर्स को दूसरी तिमाही में 1,254 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ, CEO गिरिश वाघ ने जतायी मांग में वृद्धि की उम्मीद

October 24, 2026

Jamshedpur: टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, हादसे में युवक की मौत

October 24, 2026

JIO प्लेटफॉर्म्स के IPO को 22.19 गुना बोलियां मिलीं, कुल मांग 7.4 लाख करोड़ रुपये के पार

October 24, 2026

Naxal Arrest: PLFI का जोनल कमांडर समेत चार नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद, चारों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की रच रहे थे साजिश

October 24, 2026

Jharkhand: जादू-टोने के शक में बुजुर्ग का गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

October 24, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group