Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Naxal : सुकमा में प्रेशर बम फटने से ASP की मौत, DSP और थाना प्रभारी गंभीर रुप से जख्मी, चल रहा इलाज
    Breaking News

    Naxal : सुकमा में प्रेशर बम फटने से ASP की मौत, DSP और थाना प्रभारी गंभीर रुप से जख्मी, चल रहा इलाज

    News DeskBy News DeskJune 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    Sukama.  छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में प्रेशर बम की चपेट में आकर कोंटा क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आकाश राव गिरीपुंजे गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी जान चली गई. इस घटना में डीएसपी और थाना प्रभारी भी घायल हुए हैं. राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि विस्फोट में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कोंटा क्षेत्र) आकाश राव गिरीपुंजे गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. गिरीपुंजे 2013 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी थे. शर्मा गृह विभाग भी संभालते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि नक्सलियों को हिंसा त्याग कर मुख्यधारा में शामिल होना चाहिए और समाज के विकास में योगदान देना चाहिए.मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विस्फोट में एएसपी की मौत पर दुख जताया और कहा कि नक्सलियों को इस घटना के परिणाम भुगतने होंगे.
    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोंटा क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरीपुंजे आज सुबह कोंटा—एर्राबोरा मार्ग पर डोंड्रा गांव के करीब प्रेशर बम में हुए विस्फोट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए तथा इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.उन्होंने बताया कि एएसपी आकाश राव, कोंटा के उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) भानुप्रताप चंद्राकर और निरीक्षक (थाना प्रभारी कोंटा) सोनल गवला अन्य पुलिस जवानों के साथ क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा वाहन जलाने की घटना की जांच तथा गश्त के लिए पैदल गए थे.
    अधिकारियों ने बताया कि खोजी अभियान के दौरान प्रेशर बम (बारूदी सुरंग) में विस्फोट हुआ, जिससे एएसपी आकाश राव, चंद्राकर और गवला घायल हो गए.उन्होंने बताया कि घटना के बाद सभी घायलों को प्रारंभिक उपचार के लिए कोंटा अस्पताल लाया गया। आकाश राव गंभीर रूप से घायल हुए थे और उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई.
    अधिकारियों ने बताया कि 42 वर्षीय आकाश राव, रायपुर जिले के निवासी थे और राज्य पुलिस में 2013 बैच के अधिकारी थे। वह वर्ष 2024 से कोंटा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवा दे रहे थे। वह छत्तीसगढ़ पुलिस के सबसे साहसी योद्धाओं में से एक थे, जिन्होंने मानपुर-मोहला और सुकमा जैसे वामपंथ उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दी थी.
    उन्होंने बताया कि अन्य घायल अधिकारी चंद्राकर और गवला खतरे से बाहर हैं. उन्हें हेलीकॉप्टर से बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र में भेजा जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि आकाश राव के पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर और अंतिम संस्कार के लिए रायपुर लाया जा रहा है.
    अधिकारियों ने कहा, छत्तीसगढ़ शासन, पुलिस मुख्यालय, सभी नागरिक और पुलिस परिवार इस शोक की घड़ी में शहीद आकाश राव के परिजनों के साथ दृढ़ता से खड़े हैं. उनका बलिदान हमारी इस प्रतिबद्धता को और भी मजबूत करेगा कि हम भाकपा (माओवादी) जैसे क्रूर एवं षड्यंत्रकारी संगठन का समूल नाश करें.
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    DSP and station in-charge seriously injured Naxal: ASP dies due to pressure bomb explosion in Sukma treatment going on
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group