Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Naxal Encounter: CRPF ने ‘नक्सली हिडमा’ को पकड़ने के लिए सबसे बड़ा अभियान शुरू किया, तीन महिला माओवादी ढेर, अभियान 60 घंटे से अधिक समय से जारी
    Breaking News

    Naxal Encounter: CRPF ने ‘नक्सली हिडमा’ को पकड़ने के लिए सबसे बड़ा अभियान शुरू किया, तीन महिला माओवादी ढेर, अभियान 60 घंटे से अधिक समय से जारी

    News DeskBy News DeskApril 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Raipur. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने वांछित माओवादी हिडमा को पकड़ने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ मिलकर शुरू किए गए इस साल के सबसे बड़े अभियान के तहत तेलंगाना से लगी सीमा पर तीन महिला नक्सलियों को मार गिराया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से तेलंगाना की सीमा में मुलुगु जिले की कर्रेगुट्टा पहाड़ियों तक सोमवार से चलाया जा रहा यह अभियान 60 घंटे से अधिक समय से जारी है. इसमें सीआरपीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस के लगभग 5,000 जवानों के अलावा बैकअप इकाइयां भी शामिल हैं.

    अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच गोलीबारी बृहस्पतिवार दोपहर भी जारी रही और इसके लंबे समय तक खिंचने की आशंका है. उन्होंने बताया कि अभियान का नेतृत्व सीआरपीएफ की कोबरा इकाई की 210वीं बटालियन कर रही है और इसमें छत्तीसगढ़ पुलिस, विशेष कार्य बल (एसटीएफ), डीआरजी, सीआरपीएफ की कुछ नियमित इकाइयां और तेलंगाना पुलिस की टीमें शामिल हैं. सीआरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब 9.30 बजे तीन महिला माओवादियों के शव और इतनी ही संख्या में हथियार बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि अभियान अभी भी जारी है.

    अधिकारी के अनुसार, सीआरपीएफ के महानिदेशक (डीजी) जीपी सिंह 21 अप्रैल से रायपुर और जगदलपुर से अभियान की निगरानी कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि पीएलजीए बटालियन नंबर 1 के शीर्ष कमांडर हिडमा का पता लगाने के लिए एनटीआरओ द्वारा उपलब्ध कराए गए उपग्रह चित्रों और मानचित्रों के साथ करीब चार हेलीकॉप्टर और 20-20 छोटे-बड़े मानव रहित विमानों (यूएवी) से लैस दो ड्रोन टुकड़ियों की मदद ली जा रही है.

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हिडमा को एक हथियारबंद दस्ते के साथ कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में बने बंकर के आसपास देखे जाने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह अभियान शुरू किया गया.उन्होंने कहा कि यह 2025 में छत्तीसगढ़ या उसके आसपास किसी भी सुरक्षा एजेंसी की ओर से शुरू किया गया सबसे बड़ा अभियान है.

    अधिकारी के अनुसार, नक्सलियों की ओर से पहाड़ी क्षेत्र में बड़ी संख्या में इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) लगाए जाने की आशंका है और सुरक्षाबल हिडमा की तलाश में जुटे हुए हैं. यह अभियान मार्च 2026 तक देश से वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) को समाप्त करने की केंद्र सरकार की घोषणा का हिस्सा है.

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Naxal Encounter: CRPF launched the biggest operation to capture 'Naxal Hidma' operation continued for more than 60 hours three female Maoists killed
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group