Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Naxal Encounter: पलामू में पुलिस और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़, TSPC के 10 लाख के इनामी शशिकांत व गौतम के दस्ते से हुई भिड़ंत, हथियार बरामद
    Breaking News

    Naxal Encounter: पलामू में पुलिस और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़, TSPC के 10 लाख के इनामी शशिकांत व गौतम के दस्ते से हुई भिड़ंत, हथियार बरामद

    News DeskBy News DeskMay 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Medninagar.मनातू थाना क्षेत्र के जसपुर जंगल के ऊपर पहाड़ स्थित बसवहिया जंगल में शनिवार को टीएसपीसी के 10 लाख के इनामी नक्सली शशिकांत गंझू व गौतम के दस्ते से पुलिस की मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ के वक्त शशिकांत, गौतम समेत पांच उग्रवादी मौजूद थे, जो अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे. यह घटना शनिवार शाम साढ़े चार बजे की है. मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में भारी पड़ता देख सभी उग्रवादी घने जंगल की ओर भाग निकले. पुलिस ने सर्च अभियान के दौरान मौके से एसएलआर की एक मैगजीन, 14 जिंदा गोलियां, तीन मोबाइल फोन, एक पावर बैंक, एक डोंगल और कुछ खाने-पीने का सामान बरामद किये हैं.
    गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली थी कि शशिकांत गंझू का दस्ता मनातू के जंगल में सक्रिय है. इसके बाद एसपी रीष्मा रमेशन के निर्देश पर एएसपी अभियान राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर जंगल में छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इसके पूर्व दो मई को भी तरहसी के शिंजो महुअरी जंगल में पुलिस व उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें कई आपत्तिजनक सामान बरामद किये गये थे. यह भी जानकारी मिली है कि मुठभेड़ के दौरान एक उग्रवादी को गोली लगी है. फिलहाल पुलिस का सर्च अभियान जारी है. एएसपी अभियान राकेश कुमार सिंह ने मुठभेड़ की पुष्टि की है.

    Seraikella-kharsawan: सरायकेला पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, आदित्यपुर और गम्हरिया को मिले नए थाना प्रभारी
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    clash with the squad of TSPC's Shashikant and Gautam Naxal Encounter: Encounter between police and extremists in Palamu weapons recovered who have a reward of Rs 10 lakh on their head
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-kharsawan: सरायकेला पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, आदित्यपुर और गम्हरिया को मिले नए थाना प्रभारी

    June 15, 2026

    Seraikella- kharsawan: राजनगर डीवीसी के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर चालक की मौत

    June 15, 2026

    Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव में भाकपा माले ‘इंडिया’ गठबंधन के पक्ष में करेगा मतदान, BJP पर लगाये ये आरोप?

    June 15, 2026
    Recent Post

    Seraikella-kharsawan: सरायकेला पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, आदित्यपुर और गम्हरिया को मिले नए थाना प्रभारी

    June 15, 2026

    Seraikella- kharsawan: राजनगर डीवीसी के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर चालक की मौत

    June 15, 2026

    Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव में भाकपा माले ‘इंडिया’ गठबंधन के पक्ष में करेगा मतदान, BJP पर लगाये ये आरोप?

    June 15, 2026

    Railway Dicision: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में ब्लॉक, 15 जून से 21 जून तक टाटा-आसनसोल मेमू समेत कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

    June 15, 2026

    Railway: रेल पटरी पर रखा दिखा लोहे का फ्रेम, पंजाब मेल के लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

    June 15, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group