Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Naxal Explosive Loot: सुंदरगढ़, राउरकेला और क्योंझर में विस्फोटक के गोदामों पर छापेमारी, दो लोग गिरफ्तार, एक दिन पहले सुरक्षाबलों ने सारंडा से बरामद किये थे 2.5 टन से अधिक विस्फोटक
    Breaking News

    Naxal Explosive Loot: सुंदरगढ़, राउरकेला और क्योंझर में विस्फोटक के गोदामों पर छापेमारी, दो लोग गिरफ्तार, एक दिन पहले सुरक्षाबलों ने सारंडा से बरामद किये थे 2.5 टन से अधिक विस्फोटक

    News DeskBy News DeskJune 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Rourkela. ओडिशा पुलिस ने मंगलवार को तीन जिलों में विस्फोटकों के गोदामों पर छापेमारी कर विस्फोटक अधिनियम का उल्लंघन करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. एक दिन पहले सुरक्षाबलों ने सुंदरगढ़ जिले में माओवादियों द्वारा लूटी गई 2.5 टन से अधिक विस्फोटक सामग्री बरामद की थी. पश्चिमी रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) बृजेश राय ने बताया कि खनिज संपदा से संपन्न सीमावर्ती पुलिस जिलों– सुंदरगढ़, राउरकेला और क्योंझर में विस्फोटकों के गोदामों पर छापेमारी की जा रही है.

    डीआईजी ने बताया कि विशेष जांच दल (एसआईटी) ने सुंदरगढ़ जिले के बड़ागांव स्थित गोदाम के मालिक श्रवण अग्रवाल और विस्फोटक सामग्री की ढुलाई में इस्तेमाल ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि ये गिरफ्तारियां रविवार को रघुनाथपाली थाना क्षेत्र में एक स्थान पर विस्फोटक से लदे दो ट्रकों का पता चलने के बाद की गईं. पुलिस के मुताबिक पेट्रोल पंप के पास विस्फोटकों से लदे ट्रक मिले थे जिसके बाद एक चालक को गिरफ्तार किया गया. विस्फोटकों को किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया जा रहा था.

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    पुलिस ने बताया कि यह विस्फोटक सामग्री श्रवण अग्रवाल के गोदाम से ली गई थी. इससे पहले, पुलिस ने अग्रवाल को राउरकेला में हिरासत में लिया था और बाद में एसआईटी द्वारा पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था. बडगांव में अग्रवाल के गोदाम को पिछले सप्ताह 27 मई की घटना (माओवादियों द्वारा विस्फोटकों की लूट) के बाद सील कर दिया गया था। इस घटना से विस्फोटकों की सुरक्षा एवं उसके दुरूपयोग को लेकर चिंता पैदा हो गयी.

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    पुलिस सूत्रों ने कहा कि 27 अगस्त को अग्रवाल के गोदाम से विस्फोटकों से लदे तीन ट्रक रवाना हुए थे लेकिन माओवादियों ने उनमें से एक ट्रक लूट लिया. अग्रवाल ने यह दावा कर प्रशासन को गुमराह किया कि अन्य दो ट्रक ग्राहक तक पहुंच गये हैं.
    लेकिन बाद में पुलिस को रविवार को रघुनाथपाली इलाके के बालूघाट में एक ईंधन स्टेशन के पास विस्फोटकों से लदे दो ट्रक मिले. सुंदरगढ़ जिले में सुरक्षाबलों ने माओवादियों द्वारा लूटी गई 2.5 टन से अधिक विस्फोटक सामग्री सोमवार को बरामद कर ली.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    a day earlier security forces had recovered more than 2.5 tonnes of explosives from Saranda Naxal Explosive Loot: Raids on explosive warehouses in Sundargarh Rourkela and Keonjhar two people arrested
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group