Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Naxal: NIA ने जबरन वसूली में संलिप्तता के लिए तीन नक्सलियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया, जानें क्या है मामला
    Breaking News

    Naxal: NIA ने जबरन वसूली में संलिप्तता के लिए तीन नक्सलियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया, जानें क्या है मामला

    News DeskBy News DeskMay 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने झारखंड में तीन नक्सलियों के खिलाफ प्रतिबंधित संगठन में लोगों की जबरन भर्ती और वसूली में कथित रूप से शामिल होने के लिए आरोपपत्र दाखिल किया है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि झारखंड के रांची में एक विशेष अदालत के समक्ष शुक्रवार को दाखिल पूरक आरोपपत्र में एनआईए ने कृष्णा हांसदा उर्फ ​​सौरव दा उर्फ ​​अविनाश दा, अभिजीत कोरा उर्फ ​​मतला कोरा उर्फ ​​सुनील कोरा और रामदयाल महतो उर्फ ​​नीलेश दा उर्फ ​​बच्चन दा पर 2023 के भाकपा (माओवादी) साजिश मामले में शामिल होने का आरोप लगाया है.

    उन्होंने बताया कि हांसदा प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का क्षेत्रीय समिति सदस्य था, कोरा उसके सशस्त्र कार्यकर्ताओं में से एक था और महतो उसका विशेष क्षेत्र समिति सदस्य था. जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि कोरा बिहार का रहने वाला है, जबकि अन्य दो झारखंड के मूल निवासी हैं.

    Seraikella -Kharsawan: जिला फुटबॉल लीग मैच में राजनगर और मुंडाटांड़ की रोमांचक जीत, दोनों मुकाबले 3-2 से जीते

    बयान में कहा गया, ये तीनों प्रतिबंधित नक्सली संगठन के सक्रिय सदस्य पाए गए तथा झारखंड के गिरिडीह जिले के पारसनाथ क्षेत्र में वसूली, धमकी और जबरन भर्ती से जुड़ी इसकी बड़ी साजिश का हिस्सा थे.जनवरी 2023 में गिरिडीह जिले के डुमरी थाना अंतर्गत लुसियो वन क्षेत्र से कृष्णा हांसदा की गिरफ्तारी के साथ उनकी भूमिका उजागर हुई। एनआईए ने कहा, ‘‘स्थानीय पुलिस ने उसके पास से जबरन वसूली की रकम, 7.65 एमएम बोर की एक पिस्तौल और कई दस्तावेज बरामद किए थे.

    Seraikella-Kharsawan: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को मिली नई गति,सरायकेला से एलईडी जागरूकता रथ रवाना

    जब्ती के बाद पुलिस ने हांसदा, कोरा, महतो और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और हांसदा के खिलाफ आरोपपत्र भी दाखिल किया. एनआईए ने मामले को अपने हाथ में लिया और जून 2023 में इसे फिर से पंजीकृत किया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    know what is the matter Naxal: NIA filed chargesheet against three Naxalites for involvement in extortion
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Kargi Road Train Derailment: RPF की बड़ी कार्रवाई, 10 घंटे में 10 आरोपी गिरफ्तार, CCTV और मोबाइल लोकेशन से खुला राज

    July 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, हेल्थ चेकअप और PPE किट जागरूकता के साथ मनाया गया NAMASTE दिवस

    July 14, 2026

    Dhanbad Mega Ticket Checking Drive: धनबाद मंडल का बड़ा अभियान, 861 यात्री पकड़े गए, ₹8.71 लाख से अधिक जुर्माना वसूला

    July 14, 2026
    Recent Post

    Seraikella -Kharsawan: जिला फुटबॉल लीग मैच में राजनगर और मुंडाटांड़ की रोमांचक जीत, दोनों मुकाबले 3-2 से जीते

    July 14, 2026

    Seraikella-Kharsawan: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को मिली नई गति,सरायकेला से एलईडी जागरूकता रथ रवाना

    July 14, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  गम्हारिया में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा,अनुमंडल पदाधिकारी ने दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश

    July 14, 2026

    Seraikella-Kharsawan: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    July 14, 2026

    Kargi Road Train Derailment: RPF की बड़ी कार्रवाई, 10 घंटे में 10 आरोपी गिरफ्तार, CCTV और मोबाइल लोकेशन से खुला राज

    July 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group