Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Naxal : नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों की 2027 तक बनी रहेगी मजबूत उपस्थिति, नयी कार्ययोजना तैयार
    Breaking News

    Naxal : नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों की 2027 तक बनी रहेगी मजबूत उपस्थिति, नयी कार्ययोजना तैयार

    News DeskBy News DeskMay 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. सुरक्षा बलों ने वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित क्षेत्रों पर कम से कम 2027 तक ‘कब्जा और प्रभुत्व’ बनाए रखने के लिए एक नई योजना तैयार की है. यह योजना अगले साल मार्च तक इस समस्या को समाप्त करने की केंद्र की समय सीमा से एक साल बाद तक की है, जिसका उद्देश्य नक्सलियों या उनकी विचारधारा को दोबारा उभरने से रोकना एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से स्थानीय लोगों से जुड़ना है.

    सुरक्षा प्रतिष्ठान के शीर्ष अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ में बताया कि हालांकि उन्हें मार्च 2026 की समय सीमा तक काम पूरा करने का ‘भरोसा’ है, लेकिन उन्हें ऐसे कदम उठाने के लिए कहा गया है ताकि ‘स्थायी शांति’ हासिल की जा सके. अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य नक्सल विरोधी अभियानों का मुख्य केंद्र है.

    एक शीर्ष सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों का काम मार्च 2026 की समय सीमा के साथ समाप्त नहीं होता है. हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों पर प्रभुत्व बनाए रखा जाए ताकि नक्सली और उनकी विचारधारा वापस न आ सकें. एक दूसरे वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विभिन्न राज्यों में नक्सल विरोधी अभियानों के लिए तैनात लगभग 1.5 लाख केंद्रीय सुरक्षा बल माओवादियों को दोबारा संगठित होने से रोकने और छिपे हुए परिष्कृत विस्फोटक उपकरण का पता लगाने के लिए कम से कम 2027 तक निवारक गश्त जारी रखेंगे, ताकि कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी जाए.

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    उन्होंने कहा कि विद्रोह और चरमपंथी आंदोलनों का इतिहास दर्शाता है कि अगर हासिल की गई उपलब्धियों को समेकित नहीं किया गया तो वे वापसी कर सकते हैं. इसलिए, 2026 से आगे की योजना तैयार की गई है.

    एक अन्य अधिकारी ने कहा, ‘वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों से केंद्रीय सुरक्षा बलों को हटाना एक बहुत ही धीमी और क्रमिक प्रक्रिया होगी, जिसकी शुरुआत 2027 में तब की जा सकती है, जब राज्य पुलिस बल पूरी तरह से काम संभालने के लिए तैयार हो जाएंगे. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस क्षेत्र में कार्यरत केंद्रीय बलों को निर्देश दिया है कि वे विभिन्न राज्यों में 400 से अधिक नव-निर्मित अग्रिम परिचालन ठिकानों (एफओबी) पर स्वास्थ्य एवं टीकाकरण, शिक्षा से संबंधित शिविर आयोजित करने तथा आधार एवं विभिन्न सरकारी दस्तावेज तैयार करने के लिए ‘स्थान बनायें.

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Naxal: Security forces will have a strong presence in Naxal-affected areas till 2027 new action plan ready
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group