Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand में नक्सलवाद का हुआ सफाया: एक करोड़ इनामी नक्सली असीम मंडल उर्फ आकाश ने बंगाल एसटीएफ के सामने किया आत्मसमर्पण, 55 से ज्यादा आपराधिक मामलों में था वांछित
    Breaking News

    Jharkhand में नक्सलवाद का हुआ सफाया: एक करोड़ इनामी नक्सली असीम मंडल उर्फ आकाश ने बंगाल एसटीएफ के सामने किया आत्मसमर्पण, 55 से ज्यादा आपराधिक मामलों में था वांछित

    News DeskBy News DeskSeptember 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड से माओवादियों का सफाया हो चुका है. पश्चिम बंगाल में प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के सेंट्रल कमेटी सदस्य (CCM) असीम मंडल उर्फ आकाश ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है. असीम मंडल के ऊपर झारखंड और ओडिशा सरकार की ओर से कुल 2.20 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था. इसमें झारखंड सरकार की ओर से एक करोड़ और ओडिशा सरकार की ओर से 1.20 करोड़ रुपये का इनाम शामिल है. झारखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा असीम मंडल के बंगाल में आत्मसमर्पण करने की पुष्टि की गई है.

    आखिरी एक करोड़ का इनामी नक्सली था असीम
    झारखंड पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार असीम मंडल सुरक्षा बलों के व्यापक अभियान से भागा भागा फिर रहा था. किसी तरह वो बंगाल पहुंचने में कामयाब हो गया था. जिसके बाद उसने बंगाल पुलिस से आत्मसमर्पण करने की इच्छा जताई. दरअसल असीम मंडल बंगाल का ही रहने वाला है. इसलिए उसकी कोशिश थी कि वह बंगाल में ही आत्मसमर्पण करें. असीम लंबे समय से पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के सीमावर्ती इलाकों में माओवादी गतिविधियों से जुड़ा हुआ था. सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ और हमलों के कई मामलों में भी उसका नाम सामने आया है.

    Saraikela: ED की सरायकेला में सहकारी बैंक ‘धोखाधड़ी’ मामले में संजय डालमिया समेत सात स्थानों पर दबिश, 35 करोड़ के लोन भुगतान न करने के मामले में कार्रवाई

    बड़े हमलों का आरोपी है नक्सली असीम मंडल
    पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक 1 मार्च 2026 को चाईबासा के छोटानागरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मरांगपोंगा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के दौरान दो जवान घायल हुए थे. इनमें 209 कोबरा के एक असिस्टेंट कमांडेंट भी शामिल थे. 12 अप्रैल 2025 को चाईबासा के जराइकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राधापोरा में झारखंड जगुआर का एक जवान शहीद हुआ था.

    Jamshedpur. टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से शव बरामद, रेल थाना में यूडी केस दर्ज

    हथियार और गोला बारूद बरामद करने की तैयारी
    असीम मंडल के आत्मसमर्पण के बाद सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं. खासतौर पर जंगलों में माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार, गोला-बारूद और अन्य सामान के डंप की जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान हथियारों और विस्फोटक सामग्री के ठिकानों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है. असीम मंडल के सरेंडर को झारखंड और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों के लिए महत्वपूर्ण सफलता और झारखंड से नक्सल अध्याय के समाप्ति को लेकर देखा जा रहा है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    55 से ज्यादा आपराधिक मामलों में था वांछित alias Akash—carrying a reward of ₹1 crore—surrendered before the Bengal STF; he was wanted in over 55 criminal cases. Jharkhand में नक्सलवाद का हुआ सफाया: एक करोड़ इनामी नक्सली असीम मंडल उर्फ आकाश ने बंगाल एसटीएफ के सामने किया आत्मसमर्पण Naxalism wiped out in Jharkhand: Naxal leader Asim Mandal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Saraikela: ED की सरायकेला में सहकारी बैंक ‘धोखाधड़ी’ मामले में संजय डालमिया समेत सात स्थानों पर दबिश, 35 करोड़ के लोन भुगतान न करने के मामले में कार्रवाई

    September 18, 2026

    Jamshedpur. टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से शव बरामद, रेल थाना में यूडी केस दर्ज

    September 18, 2026

    NTA ने जेईई-मेन, यूजीसी-नेट, सीयूईटी-पीजी समेत दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं का कार्यक्रम किया जारी

    September 18, 2026
    Recent Post

    Saraikela: ED की सरायकेला में सहकारी बैंक ‘धोखाधड़ी’ मामले में संजय डालमिया समेत सात स्थानों पर दबिश, 35 करोड़ के लोन भुगतान न करने के मामले में कार्रवाई

    September 18, 2026

    Jamshedpur. टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से शव बरामद, रेल थाना में यूडी केस दर्ज

    September 18, 2026

    NTA ने जेईई-मेन, यूजीसी-नेट, सीयूईटी-पीजी समेत दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं का कार्यक्रम किया जारी

    September 18, 2026

    Jharkhand Chamber: झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज’ ने यूपीआई पर शुल्क लगाने संबंधी फैसला वापस लेने की मांग की

    September 18, 2026

    Share Market: शेयर बाजार चढ़ा, पर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा स्टील के शेयर नुकसान में

    September 18, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group