Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»नक्सलियों ने लेवी के लिए की अंधाधुंध फायरिंग, एक मजदूर घायल, पीएलएफआई के नाम छोड़ा पर्चा
Breaking News

नक्सलियों ने लेवी के लिए की अंधाधुंध फायरिंग, एक मजदूर घायल, पीएलएफआई के नाम छोड़ा पर्चा

News DeskBy News DeskApril 5, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Latehar. जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत हड़गड़वा गांव के निकट स्थित ईंट भट्ठा और क्रशर के पास शुक्रवार की देर रात पीएलएफआई के नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग भी की. इसमें भट्टे में काम कर रहे लोहरदगा निवासी मजदूर अलीम अंसारी को गोली लग गयी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया . चंदवा में प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पूरे इलाके की नाकेबंदी करते हुए नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

मिली जानकारी के अनुसार रंगदारी वसूलने के लिए शुक्रवार की देर रात लगभग छह की संख्या में हथियारबंद नक्सली भट्ठा के पास पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग की. फायरिंग के बाद मजदूरों में भगदड़ मच गई. भागने के क्रम में ही एक मजदूर के कमर में गोली लग गई. इसके बाद नक्सली पत्थर क्रशर के पास पहुंचे और वहां उपस्थित मजदूर तथा अन्य कर्मियों से मोबाइल छीन लिया. नक्सलियों ने वहां भी फायरिंग किया और पीएलएफआई के नाम से एक पर्चा छोड़ कर चले गए.

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील के ठेका कर्मचारियों को अब एक क्लिक पर मिलेगी वेतन पर्ची, PF-ESIC और सरकारी योजनाओं की जानकारी, ‘श्रम लाभ’ प्लेटफॉर्म शुरू

पर्चा में लिखा हुआ है कि बिना संगठन से बात किया भट्ठा अथवा क्रशर में काम ना करें. इधर नक्सलियों के जाने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी रणधीर कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची और घायल मजदूर अलीम अंसारी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. डीएसपी अरविंद कुमार ने शनिवार को बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है. जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

JAMSHEDPUR NEWS: पटमदा में कुष्ठ जागरूकता अभियान के दौरान 23 संदिग्ध मरीजों की जांच, एक नए रोगी की पुष्टि, मुफ्त इलाज शुरू

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील के ठेका कर्मचारियों को अब एक क्लिक पर मिलेगी वेतन पर्ची, PF-ESIC और सरकारी योजनाओं की जानकारी, ‘श्रम लाभ’ प्लेटफॉर्म शुरू

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पटमदा में कुष्ठ जागरूकता अभियान के दौरान 23 संदिग्ध मरीजों की जांच, एक नए रोगी की पुष्टि, मुफ्त इलाज शुरू

October 14, 2026

RAILWAY NEWS: दुर्गापूजा पर चेन्नई, तांबरम और केरल से बंगाल के लिए चलेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें तारीख और टाइम-टेबल

October 14, 2026
Recent Post

RAILWAY NEWS: रेल कर्मचारी की मौत के बाद पत्नी को मिले ₹1.10 करोड़, SBI रेलवे सैलरी पैकेज के तहत बीमा राशि का भुगतान

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नगर निकायों की समीक्षात्मक बैठक, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन एवं दुर्गापूजा को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

October 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group