Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»NDA Meeting: प्रधानमंत्री मोदी ने राजग की बैठक में गठबंधन के साथी नेताओं के साथ साझा की झालमुड़ी
    Breaking News

    NDA Meeting: प्रधानमंत्री मोदी ने राजग की बैठक में गठबंधन के साथी नेताओं के साथ साझा की झालमुड़ी

    News DeskBy News DeskJune 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.भारत मंडपम में बुधवार को सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की 12वीं वर्षगांठ के आयोजन में झालमुड़ी एक बार फिर राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन गई। एक बार फिर इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है, जिन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार अभियान के बीच रुककर इस लोकप्रिय बंगाली नाश्ते का स्वाद लिया था, जिसके बाद इसकी मांग में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई थी।

    प्रधानमंत्री मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो क्लिप साझा की, जिसमें पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री उन्हें राजग के कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए एक अस्थायी स्टॉल पर झालमुड़ी परोसते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की यादें ताजा कर दीं, जब मोदी के झालमुड़ी खाने के लिए रूकने पर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे “नाटक” करार देते हुए तंज कसा था। तब मोदी ने पलटवार करते हुए कहा था कि उन्हें झालमुड़ी अच्छी लगी, लेकिन टीएमसी को ‘झाल’ (गर्मी) महसूस हुई।

    Saraikela: आधी रात को सड़कों पर उतरे एसपी, रेलवे स्टेशनों और संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हाथों तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की करारी हार के बाद, बुधवार को मोदी ने एक बार फिर इस बात की ओर हल्के-फुल्के अंदाज़ में इशारा किया। मोदी ने वीडियो के साथ लिखा, आज राजग की बैठक में गठबंधन के साथी नेताओं के साथ झालमुड़ी का आनंद लेते हुए। जब प्रधानमंत्री झालमुड़ी खा रहे थे, तब भाजपा प्रमुख नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री एच डी कुमारस्वामी और चिराग पासवान, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के प्रमुख हाग्रामा मोहिलारी उनके पास खड़े थे।

    NH 33 Rail Overbridge: आज मिलेगी बड़ी सौगात, टाटा-रांची NH 33 पर पितकी रेलवे ओवरब्रिज का राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ करेंगे उद्घाटन

    जब अधिकारी ने मोदी को झालमुड़ी दी, तो प्रधानमंत्री ने उन्हें धन्यवाद कहा। इसके बाद मोदी ने नवीन और निषाद को भी झालमुड़ी दी।
    कार्यक्रम के दौरान, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी झालमुड़ी काउंटर पर रुके। प्रधानमंत्री द्वारा ‘एक्स’ पर साझा की गई तस्वीरों में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और रामदास आठवले भी झालमुड़ी का आनंद लेते हुए नजर आए।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    NDA Meeting: Prime Minister Modi shared *Jhalmuri* with leaders of alliance partners at the NDA meeting. NDA Meeting: प्रधानमंत्री मोदी ने राजग की बैठक में गठबंधन के साथी नेताओं के साथ साझा की झालमुड़ी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Saraikela: आधी रात को सड़कों पर उतरे एसपी, रेलवे स्टेशनों और संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    August 22, 2026

    NH 33 Rail Overbridge: आज मिलेगी बड़ी सौगात, टाटा-रांची NH 33 पर पितकी रेलवे ओवरब्रिज का राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ करेंगे उद्घाटन

    August 22, 2026

    Jharkhand: JPSC और JSSC की परीक्षाओं में अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

    August 22, 2026
    Recent Post

    Saraikela: आधी रात को सड़कों पर उतरे एसपी, रेलवे स्टेशनों और संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    August 22, 2026

    NH 33 Rail Overbridge: आज मिलेगी बड़ी सौगात, टाटा-रांची NH 33 पर पितकी रेलवे ओवरब्रिज का राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ करेंगे उद्घाटन

    August 22, 2026

    Jharkhand: JPSC और JSSC की परीक्षाओं में अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

    August 22, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम ज़िले में मिट्टी की दीवार गिरने से चाचा-भतीजे की मौत, ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों के शव बाहर निकाले

    August 22, 2026

    Teacher Award 2026: सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

    August 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group