Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»NEET 2026 Exam : नीट परीक्षा फिर से आयोजित होगा, परीक्षा का कार्यक्रम ‘अगले सात से दस दिन’ में घोषित किया जाएगा, उम्मीदवारों को नहीं देना होगा कोई अतिरिक्त शुल्क
    Breaking News

    NEET 2026 Exam : नीट परीक्षा फिर से आयोजित होगा, परीक्षा का कार्यक्रम ‘अगले सात से दस दिन’ में घोषित किया जाएगा, उम्मीदवारों को नहीं देना होगा कोई अतिरिक्त शुल्क

    News DeskBy News DeskMay 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. प्रश्न पत्र लीक के आरोपों के चलते नीट-यूजी 2026 को रद्द करने की जिम्मेदारी लेते हुए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने मंगलवार को कहा कि फिर से परीक्षा का कार्यक्रम ‘अगले सात से दस दिन’ के भीतर घोषित किया जाएगा। एनटीए ने तीन मई को आयोजित मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट-यूजी-2026’ को इसका प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के मद्देनजर मंगलवार को रद्द करने की घोषणा की तथा सरकार ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को इन ‘अनियमितताओं’ की विस्तृत जांच करने का आदेश दिया। सिंह ने कहा, फिर से परीक्षा की तारीख के लिए, मैं अपनी टीम के साथ बैठक करूंगा और अगले कुछ दिनों में परीक्षा का पूरा कार्यक्रम और तारीखें घोषित करूंगा। हमारा प्रयास रहेगा कि परीक्षा जल्द आयोजित की जाए ताकि मेडिकल कॉलेजों के शैक्षणिक कार्यक्रम और प्रवेश कार्यक्रम में कोई बाधा न आए।

    यह प्रक्रिया अगले सात से दस दिन के भीतर शुरू हो जाएगी।’ उन्होंने कहा कि पुनर्परीक्षा के लिए उम्मीदवारों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा और पहले से भुगतान की गई फीस वापस कर दी जाएगी। इस बीच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- स्नातक (नीट-यूजी) 2026 रद्द होने के संबंध में मीडिया के सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया।

    प्रश्न पत्र लीक होने को ‘दुखद’ बताते हुए सिंह ने कहा, ‘‘प्रश्न पत्र लीक होना तुरंत रूकना चाहिए। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम इस स्थिति में पहुंच गए हैं। यह हमारे देश के बच्चों, उनके माता-पिता और संपूर्ण प्रणाली के लिए चिंता का विषय है। मुझे पता है कि परीक्षा प्रक्रिया में दो लाख से अधिक लोग शामिल थे।’’ सिंह ने कहा, ‘यह सभी संबंधित पक्षों के लिए बेहद दुखद है। जो कुछ भी हुआ है, उसकी जिम्मेदारी हम लेते हैं; यह गलत हुआ। हम इसे (नीट-यूजी 2026) रद्द कर रहे हैं और यह आश्वासन देते हुए इसे दोबारा आयोजित करने की तैयारी कर रहे हैं कि ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं होंगी।’’

    CBSE 12th Result: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.20% हुए पास, 88 प्रतिशत से अधिक लड़कियां और 82 प्रतिशत लड़के उत्तीर्ण

    उन्होंने कहा कि परीक्षा से पहले छात्रों के बीच पीडीएफ प्रारूप में प्रसारित कुछ प्रश्न वास्तविक प्रश्नपत्र से मेल खाते पाए गए जिसके बाद एजेंसी ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा को रद्द करने की सिफारिश की।
    सिंह ने कहा, ‘‘पूरा प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ। सीबीआई लीक हुए सवालों की संख्या की जांच करेगी। हम एजेंसी से दोषियों को पकड़ने और इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की अपील करेंगे।’’

    एनटीए के महानिदेशक ने कहा, ‘तीन मई को आयोजित परीक्षा में चार कोड संस्करण थे। इनमें से कोई भी प्रश्नपत्र बाजार में नहीं मिला और न ही कोई लीक होने की पुष्टि हुई। प्रसारित पीडीएफ में कई प्रश्न थे, जिनमें से कुछ परीक्षा प्रश्नपत्र के प्रश्नों से मिलते-जुलते थे।’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए, मैं यह नहीं कहूंगा कि पूरा प्रश्नपत्र लीक हो गया। लेकिन मैं निश्चित रूप से यह कहूंगा कि अगर एक भी प्रश्न हमारे प्रश्नपत्र से मेल खाता है, तो शून्य सहनशीलता और शून्य त्रुटि की प्रतिबद्धता का उल्लंघन होता है और हमारी पूरी प्रक्रिया प्रभावित होती है। हम इसकी जिम्मेदारी लेंगे और उसके अनुसार कार्रवाई करेंगे।’’सिंह ने यह भी कहा कि छात्रों को गुमराह करने या परीक्षा प्रक्रिया का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Petrol/Diseal Crisis: जमशेदपुर में पेट्रोल संकट! कई पेट्रोल पंप बंद, जहां खुले हैं, वहां लोगों की लगी लंबी कतार

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    candidates will not have to pay any additional fees. exam schedule will be announced in the next seven to ten days NEET 2026 Exam : नीट परीक्षा फिर से आयोजित होगा NEET 2026 Exam: NEET exam will be rescheduled उम्मीदवारों को नहीं देना होगा कोई अतिरिक्त शुल्क परीक्षा का कार्यक्रम ‘अगले सात से दस दिन’ में घोषित किया जाएगा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    CBSE 12th Result: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.20% हुए पास, 88 प्रतिशत से अधिक लड़कियां और 82 प्रतिशत लड़के उत्तीर्ण

    May 13, 2026

    Petrol/Diseal Crisis: जमशेदपुर में पेट्रोल संकट! कई पेट्रोल पंप बंद, जहां खुले हैं, वहां लोगों की लगी लंबी कतार

    May 13, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती बढ़त के बाद गिरावट,Tata Steel के शेयर में तेजी दर्ज

    May 13, 2026
    Recent Post

    CBSE 12th Result: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.20% हुए पास, 88 प्रतिशत से अधिक लड़कियां और 82 प्रतिशत लड़के उत्तीर्ण

    May 13, 2026

    Petrol/Diseal Crisis: जमशेदपुर में पेट्रोल संकट! कई पेट्रोल पंप बंद, जहां खुले हैं, वहां लोगों की लगी लंबी कतार

    May 13, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती बढ़त के बाद गिरावट,Tata Steel के शेयर में तेजी दर्ज

    May 13, 2026

    Jharkhand: सुनसान जगह से 600 मतदाता पहचान पत्र, 75 एटीएम कार्ड, 25 पैन कार्ड बरामद, डीसी ने दिये जांच के आदेश

    May 13, 2026

    Petrol/Diseal Crisis: PM Modi ने ईंधन बचाने को लेकर अपने काफिले के वाहनों की संख्या में कटौती की

    May 13, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group