Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»NEET Exam: बिहार में नीट परीक्षा से पहले ‘प्रश्नपत्र’ बेचने के आरोप में जालसाज गिरफ्तार
Breaking News

NEET Exam: बिहार में नीट परीक्षा से पहले ‘प्रश्नपत्र’ बेचने के आरोप में जालसाज गिरफ्तार

News DeskBy News DeskMay 6, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Patna. पुलिस ने देशभर में चार मई को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) से पहले मेडिकल उम्मीदवारों से धोखाधड़ी के आरोप में बिहार के अररिया जिले से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए जालसाज पर धन के बदले उम्मीदवारों को परीक्षा का ‘प्रश्नपत्र’ मुहैया कराने का आरोप है. आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) और अररिया पुलिस के अधिकारियों ने तीन मई को आरोपी को हिरासत में लिया.

ईओयू ने एक बयान में कहा, ‘गुप्त सूचना मिली थी कि जालसाजों का एक समूह नीट उम्मीदवारों से कथित तौर पर पैसे ले रहा है और उन्हें परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का झूठा वादा कर रहा है, जिसके बाद ईओयू ने अररिया में अपनी साइबर इकाई और जिला पुलिस को सतर्क कर दिया. एक टीम का गठन किया गया और एस के फैज को मेडिकल उम्मीदवारों को ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. जांच में यह भी पता चला कि आरोपी ने छात्रों के साथ धोखाधड़ी की और उनसे अपने खाते में पैसे अंतरित करवाए.

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

मामले में जांच की जा रही है. बिहार पुलिस ने उम्मीदवारों और अभिभावकों को साइबर जालसाजों द्वारा किए जाने वाले फोन कॉल के प्रति आगाह किया था, जिसमें उन्हें नीट-यूजी परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का लालच दिया जाता है. ईओयू ने पिछले महीने पटना से नीट (यूजी)-24 प्रश्नपत्र लीक मामले के कथित सरगना संजीव कुमार सिंह उर्फ संजीव मुखिया को गिरफ्तार किया था. वह मार्च 2024 में आयोजित बिहार लोक सेवा आयोग शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-3) के प्रश्नपत्र लीक मामले में कथित संलिप्तता के सिलसिले में भी वांछित था.

Jharkhand: 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Road Accident: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो से रजरप्पा जा रहे एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, इसमें 4 बच्चे भी शामिल

November 29, 2026

Delimitation Bill पर एक-दो दिनों में JMM अपने रूख की करेगा घोषणा, CM ने की अपने सांसदों के साथ बैठक

November 29, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :पद्मश्री डॉ. अच्युत सामंत का उत्कल एसोसिएशन में भव्य स्वागत, ओड़िया समाज की एकता और शिक्षा पर हुई चर्चा

November 28, 2026
Recent Post

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

November 29, 2026

Jharkhand: 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा

November 29, 2026

Jharkhand: NH 33 पर सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत मामले में PM मोदी ने दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि की घोषणा की, राष्ट्रपति, राज्यपाल, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

November 29, 2026

Road Accident: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो से रजरप्पा जा रहे एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, इसमें 4 बच्चे भी शामिल

November 29, 2026

Jharkhand BJP ने CM हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जारी किया‘आरोपपत्र’, कई मोर्चों पर विफल रहने का आरोप, अवैध खनन पर भी घेरा

November 29, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group