Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»NEET UG: नीट शुल्क वापसी की समयसीमा 22 जून तक बढ़ायी गयी, 13 लाख उम्मीदवारों ने अपडेट किये अपना बैंक डिटेल्स
Breaking News

NEET UG: नीट शुल्क वापसी की समयसीमा 22 जून तक बढ़ायी गयी, 13 लाख उम्मीदवारों ने अपडेट किये अपना बैंक डिटेल्स

News DeskBy News DeskMay 29, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) 2026 का परीक्षा शुल्क वापस करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने बैंक खाते से जुड़ी जानकारी अद्यतन करने की समयसीमा 22 जून तक बढ़ा दी है। प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के कारण यह परीक्षा रद्द कर दी गई थी और इसे अब नये सिरे से आयोजित कराया जाएगा।

एनटीए ने नीट यूजी 2026 की पुर्नपरीक्षा 21 जून को कराए जाने की घोषणा के दौरान कहा था इस पुनर्परीक्षा के लिए कोई परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। एजेंसी ने यह भी कहा था कि जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही परीक्षा शुल्क का भुगतान कर दिया है, उन्हें यह राशि वापस कर दी जाएगी।

शुल्क वापसी के संबंध में 12 और 22 मई को जारी सार्वजनिक सूचनाओं के क्रम में एजेंसी ने 22 मई से 26 मई (रात 11:50 बजे तक) तक बैंक खाता संबंधी विवरण उपलब्ध कराने के लिए ‘नीट (यूजी) 2026 पंजीकरण’ पोर्टल पर सुविधा प्रदान की थी।

JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर स्टेशन के उन्नयन कार्यों का एजीएम मनीष जैन ने लिया जायजा, यात्री सुविधाओं की समीक्षा

इसे लेकर एनटीए ने बुधवार को ‘एक्स’ पर एक सूचना साझा की थी, जिसमें उसने कहा था कि अब तक लगभग 13 लाख अभ्यर्थियों ने अपने बैंक खाते की जानकारी अद्यतन कर दी है। उसने कहा कि यह समयसीमा उन अभ्यर्थियों की मदद के लिए बढ़ाई गई है, जिन्होंने अभी तक अपनी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है।

एनटीए द्वारा कराई गई परीक्षा में करीब 23 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। उसने कहा, ‘‘एक बार बैंक खाते का विवरण उपलब्ध कराए जाने के बाद उसे अंतिम माना जाएगा और उसके बाद किसी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा।’’

RANCHI NEWS :मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा के श्राद्ध कर्म में पहुंचे बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता, दी श्रद्धांजलि

बैंक खाता विवरण जमा करने की सुविधा 22 जून (रात 11:50 बजे तक) तक उपलब्ध रहेगी। मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट-यूजी की परीक्षा इस वर्ष तीन मई को आयोजित की गई थी, जिसे 12 मई को प्रश्नपत्र लीक के आरोपों के बीच रद्द कर दिया गया था। मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कर रही है और पुनर्परीक्षा 21 जून को निर्धारित है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर स्टेशन के उन्नयन कार्यों का एजीएम मनीष जैन ने लिया जायजा, यात्री सुविधाओं की समीक्षा

October 5, 2026

RANCHI NEWS :मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा के श्राद्ध कर्म में पहुंचे बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता, दी श्रद्धांजलि

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पारडीह से बालिगुमा तक हटेगा अतिक्रमण, हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ चलेगा अभियान

October 5, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर स्टेशन के उन्नयन कार्यों का एजीएम मनीष जैन ने लिया जायजा, यात्री सुविधाओं की समीक्षा

October 5, 2026

RANCHI NEWS :मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा के श्राद्ध कर्म में पहुंचे बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता, दी श्रद्धांजलि

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पारडीह से बालिगुमा तक हटेगा अतिक्रमण, हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ चलेगा अभियान

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: समाहरणालय में आंगनबाड़ी सहायिकाओं की जिला स्तरीय व्यंजन प्रतियोगिता, गोलमुरी-सह-जुगसलाई प्रथम

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बिष्टुपुर में भारत विकास परिषद की राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता, विजेता टीमें रांची जाएंगी

October 5, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group