Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»NEET UG: नीट-यूजी का रिजल्ट जारी, 12.36 लाख से अधिक अभ्यर्थी हुए पास, राजस्थान के महेश कुमार शीर्ष पर, मप्र के उत्कर्ष दूसरे स्थान पर रहे, देखें Toppers List
    Breaking News

    NEET UG: नीट-यूजी का रिजल्ट जारी, 12.36 लाख से अधिक अभ्यर्थी हुए पास, राजस्थान के महेश कुमार शीर्ष पर, मप्र के उत्कर्ष दूसरे स्थान पर रहे, देखें Toppers List

    News DeskBy News DeskJune 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.एनटीए ने शनिवार दोपहर को नीट यूजी 2025 परीक्षा ने नतीजे जारी कर दिए हैं. ऐसे में जो स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थें वो ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपने स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं. वहीं, रिजल्ट के साथ टॉप रैंक होल्डर की लिस्ट भी जारी कर दी गई है. इस परीक्षा में राजस्थान के महेश कुमार ने ‘राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- स्नातक’ (नीट-यूजी) में शीर्ष स्थान हासिल किया है, मध्य प्रदेश के उत्कर्ष अवधिया ने दूसरा स्थान हासिल किया है. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने शनिवार को यह जानकारी दी.

    मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल कुल 22.09 लाख परीक्षार्थियों में से 12.36 लाख से अधिक अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए. हालांकि यह संख्या पिछले वर्ष के 13.15 लाख उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से कम है। पिछले वर्ष परीक्षार्थियों की संख्या भी 23.33 लाख से अधिक थी. महाराष्ट्र के कृषांग जोशी और दिल्ली के मृणाल किशोर झा क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर रहे.

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    लड़कियों में दिल्ली की अविका अग्रवाल शीर्ष पर रहीं और उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पांचवां स्थान हासिल किया. अधिकतम उत्तीर्ण अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश (1.70 लाख से अधिक) से हैं, इसके बाद महाराष्ट्र (1.25 लाख से अधिक) और राजस्थान (1.19 लाख से अधिक) का स्थान है. एनटीए हर साल मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए नीट आयोजित करता है.

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    एमबीएसएस कोर्स के लिए कुल 1,08,000 सीटें उपलब्ध हैं जिनमें सरकारी अस्पतालों में लगभग 56,000 और निजी कॉलेजों में लगभग 52,000 सीटें हैं. दंत चिकित्सा, आयुर्वेद, यूनानी और सिद्ध में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए भी नीट परिणामों का उपयोग किया जाता है.
    रैंक नाम पर्सेंटाइल राज्य
    1.महेश कुमार 99.9999547 राजस्थान
    2. उत्कर्ष अवधिया 99.9999095 मध्य प्रदेश
    3. कृषंग जोशी 99.9998189 महाराष्ट्र
    4. मृणाल किशोर झा 99.9998189 दिल्ली
    5. अविका अग्रवाल 99.9996832 दिल्ली
    6. जेनिल विनोदभाई भयानी 99.9996832 गुजरात
    7. केशव मित्तल 99.9996832 पंजाब
    8. झा भव्य चिराग 99.9996379 गुजरात
    9. हर्ष केदावत 99.9995474 दिल्ली
    10. आरव अग्रवाल 99.999547 4महाराष्ट्र

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Mahesh Kumar of Rajasthan tops more than 12.36 lakh candidates passed NEET UG: NEET-UG result released see Toppers List Utkarsh of MP second
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group