Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Nepal Plane Crash: काठमांडू हवाई अड्डे पर बड़ा हादसा, टेक आफ करते ही क्रैश हुआ विमान, 18 यात्रियों की मौत
    Breaking News

    Nepal Plane Crash: काठमांडू हवाई अड्डे पर बड़ा हादसा, टेक आफ करते ही क्रैश हुआ विमान, 18 यात्रियों की मौत

    News DeskBy News DeskJuly 24, 2024Updated:July 24, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • पोखरा जाने वाले सौर्य एयरलाइंस के इस विमान में चालक दल के सदस्य समेत कम से कम 19 लोग थे सवार

    Kathmandu. काठमांडू में त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान भरने के दौरान 19 लोगों को लेकर पोखरा जा रहा एक निजी एयरलाइन का विमान बुधवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 18 यात्रियों की मौत हो गयी.

    अधिकारियों ने बताया कि सौर्य एयरलाइंस के विमान का पायलट हादसे में घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया है. यह दुर्घटना तब हुई जब विमान रनवे पर फिसला और उसमें आग लग गयी.

    घटनास्थल के फुटेज में विमान आग लगने से पहले तेजी से रनवे पर दौड़ता दिखायी दे रहा है. आग लगने के बाद उसके मलबे से काला धुआं उठता दिखायी दे रहा है.

    सूत्रों ने बताया कि पोखरा जाने वाले सौर्य एयरलाइंस के इस विमान में चालक दल के सदस्य समेत कम से कम 19 लोग सवार थे. यह हादसा पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुआ. ‘काठमांडू पोस्ट’ अखबार ने बताया कि दुर्घटनास्थल से 18 शव बरामद किए गए हैं.

    Train Route Change :बागडिही स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, नवंबर में 5 ट्रेनें रद्द और उत्कल एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी

    त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (टीआईए) के प्रवक्ता सुभाष झा ने कहा, ‘यह हादसा पोखरा जा रहे विमान के उड़ान भरने के दौरान रनवे पर गड़बड़ी के कारण हुआ.’

    ‘हिमालयन टाइम्स’ अखबार ने बताया कि विमान में केवल एयरलाइन के तकनीकी कर्मी सवार थे। टीआईए के सूचना अधिकारी ज्ञानेंद्र भुल ने बताया, ‘विमान में कोई यात्री सवार नहीं था बल्कि कुछ तकनीकी कर्मी थे.’

    हवाई अड्डे पर तैनात एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि विमान के पायलट को अस्पताल ले जाया गया है.

    Jamshedpur NEWS : जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज, 7 जिलों के 154 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

    उन्होंने बताया कि विमान में लगी आग बुझा दी गयी है. पुलिस और दमकलकर्मी दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान संचालित कर रहे हैं. विमान में सवार लोगों की स्थिति के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है.‘

    मायरिपब्लिका’ समाचार पोर्टल ने बताया कि प्राधिकारियों ने विमान दुर्घटना के बाद टीआईए बंद कर दिया है. हवाई अड्डा बंद होने के कारण कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों पर असर पड़ा है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    18 killed Nepal Plane Crash: Major accident at Kathmandu airport plane crashed after take off
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Train Route Change :बागडिही स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, नवंबर में 5 ट्रेनें रद्द और उत्कल एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी

    September 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :6 सितंबर को ‘फैक्ट फाइंडिंग’ सेमिनारःसरयू राय

    September 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :टुइलाडुंगरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भूमि पूजन के साथ दुर्गा पूजा की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ

    September 4, 2026
    Recent Post

    Train Route Change :बागडिही स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, नवंबर में 5 ट्रेनें रद्द और उत्कल एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी

    September 4, 2026

    Jamshedpur NEWS : जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज, 7 जिलों के 154 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

    September 4, 2026

    Jamshedpur NEWS : डायल-112 पर 8 मिनट 42 सेकेंड में पहुंच रही पुलिस, अगस्त में 1,746 शिकायतों का शत-प्रतिशत निपटारा

    September 4, 2026

    Indian Railways:शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में अतिरिक्त AC-3 कोच, इन तारीखों में यात्रियों को मिलेगा लाभ

    September 4, 2026

    Jamshedpur NEWS : XLRI में डॉक्टोरल शोधार्थियों के लिए Journal of Management Studies प्रकाशन कार्यशाला आयोजित

    September 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group