Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»NH 33 Chandil: ‘टाटा-रांची हाइवे’ पर पिछले 3 दिनों से 7 किमी लंबा जाम, घंटों फंस रहे वाहन, यात्री हलकान, NHAI के खिलाफ भारी आक्रोश
    Breaking News

    NH 33 Chandil: ‘टाटा-रांची हाइवे’ पर पिछले 3 दिनों से 7 किमी लंबा जाम, घंटों फंस रहे वाहन, यात्री हलकान, NHAI के खिलाफ भारी आक्रोश

    News DeskBy News DeskSeptember 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chandil. टाटा-रांची हाइवे (NH 33) पर पिछले 3 दिनों से लंबा जाम लगा है. जाम से यात्री हलकान व परेशान हैं. यात्रियों और स्थानीय लोगों में NHAI के खिलाफ भारी आक्रोश है. तीसरे दिन रविवार को जाम ने और विकराल रूप ले लिया है. रविवार को नारगाडीह से हमसादा तक करीब सात किलोमीटर तक जाम लग गया. जाम में सैकड़ों वाहन और हजारों लोग फंसे हुए है. जाम में यात्री, वीआईपी के अलावे एम्बुलेंस भी फंसी हुई है. चांडिल गोलचक्कर के पास शुक्रवार की शाम 6 बजे से लेकर रविवार दोपहर 12 बजे तक लगातार जाम लगने से यात्रियों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है.

    जाम से यात्री त्राहिमाम
    जाम से यात्री त्राहिमाम- त्राहिमाम कर रहे है. सबसे ज्यादा परेशानी बिहार एवं कोलकाता से आने वाली लंबी रूट के बस यात्रियों को हो रही है. दूध, अखबार और सब्जी ले जा रही गाड़ियां भी घंटों जाम में फंसी रही. जाम हटाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. थाना प्रभारी डिल्सन बिरुवा ने लगातार जाम को देखते हुए एनएचएआई के पदाधिकारियों से दूरभाष पर बात कर जाम से मुक्ति के लिए आवश्यक उपाय करने को कहा है.

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    चांडिल गोलचक्कर के पास सड़क जर्जर
    चांडिल गोलचक्कर के पास सड़क की खराब स्थिति और बारिश से बने गड्ढे जाम का मुख्य कारण बने. गोलचक्कर से जरियाडीह और नारगाडीह तक वाहनों की लंबी कतार लगी। है. वैकल्पिक मार्गों पर भी सड़क निर्माण और खराब स्थिति के कारण यातायात सुचारू नहीं हो सका. ग्रामीणों और यात्रियों ने सड़क की मरम्मत और चौड़ीकरण का काम तुरंत शुरू करने की मांग की है.

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    एनएचएआई के खिलाफ आक्रोश
    ग्रामीणों और यात्रियों ने एनएचएआई की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है, लेकिन इसके बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं. लोग कहते हैं कि एनएच-33 पर यात्रा करना अब किसी सजा से कम नहीं रह गया है. लोगों ने मांग की है कि सड़क मरम्मत और चौड़ीकरण का कार्य तत्काल युद्धस्तर पर कराया जाए, ताकि इस मार्ग पर होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके और जानलेवा हादसों पर अंकुश लगे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    huge anger against NHAI NH 33 Chandil: 'टाटा-रांची हाइवे' पर पिछले 3 दिनों से 7 किमी लंबा जाम NH 33 Chandil: 7 km long jam on 'Tata-Ranchi Highway' for the last 3 days NHAI के खिलाफ भारी आक्रोश passengers worried vehicles stuck for hours घंटों फंस रहे वाहन यात्री हलकान
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026

    Jamshedpur Rath Yatra 2026: सेंट्रल सिख नौजवान सभा और आगाज़ संस्था का विशाल सेवा शिविर, कुणाल सारंगी हुए शामिल

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group