


Jamshedpur. टाटा-रांची हाइवे (एनएच-33) स्थित शहरबेड़ा मोड़ के पास अज्ञात बस ने कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया, जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई तथा दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें कार में सवार तीन युवक घायल हो गया, जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना सोमवार की देर रात करीब 10 बजे की है. घटना के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई थी.
जानकारी के मुताबिक कार सवार जमशेदपुर के सोनारी के रहने वाले है. वे लोग जमशेदपुर से चांडिल की ओर जा रहे थे. इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता शेखर गांगुली घटनास्थल पहुंचे तथा एम्बुलेंस की मदद से सभी कार सवार घायलों को एमजीएम भेज दिया.



