Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»NHAI Alert: नेशनल हाईवे पर आवारा जानवरों और ब्रेकर से अब नहीं होगा हादसा, 10 किमी पहले ही मिल जाएगा अलर्ट, आगाह करने वाली प्रणाली का पायलट परीक्षण शुरू
    Breaking News

    NHAI Alert: नेशनल हाईवे पर आवारा जानवरों और ब्रेकर से अब नहीं होगा हादसा, 10 किमी पहले ही मिल जाएगा अलर्ट, आगाह करने वाली प्रणाली का पायलट परीक्षण शुरू

    News DeskBy News DeskJanuary 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवारा पशुओं की अचानक आवाजाही से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से दो राजमार्ग गलियारों पर आवारा पशुओं की मौजूदगी की तत्काल चेतावनी देने वाली एक पायलट परियोजना शुरू की है। एनएचएआई ने बुधवार को एक बयान में कहा कि यह पायलट परियोजना जयपुर-आगरा और जयपुर-रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग गलियारे पर चालू की गई है। इस पहल के तहत रिलायंस जियो ने अपने मंच को उन्नत बनाया है, ताकि वास्तविक समय में आवारा पशु से संबंधित सुरक्षा अलर्ट देशभर में उपलब्ध कराए जा सकें।

    पिछले महीने एनएचएआई ने राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क पर दूरसंचार आधारित सुरक्षा अलर्ट प्रणाली शुरू करने के लिए रिलायंस जियो के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए थे। इस पहल का मकसद खासतौर पर कोहरे और कम दृश्यता वाली स्थितियों में आवारा पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना है।एनएचएआई ने कहा, “पायलट परियोजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर गुजरने वाले लोगों को उच्च जोखिम वाले हिस्सों से करीब 10 किलोमीटर पहले स्थान-आधारित अलर्ट भेजे जाएंगे, जिससे वाहन चालकों को सावधानी बरतने के लिए पर्याप्त समय मिल सके।”

    Hemant Soren: खुद कार ड्राइव कर पत्नी कल्पना संग जोन्हा फॉल पहुंचे हेमंत सोरेन, बोले- हरियाली की गोद में बसा झारखंड अद्वितीय

    बयान के मुताबिक, यात्रियों तक प्रभावी ढंग से संदेश पहुंचाने के लिए पहले फ्लैश एसएमएस और उसके बाद वॉयस अलर्ट जारी किया जाएगा। फ्लैश एसएमएस हिंदी में होगा जिसमें जिक्र होगा कि ‘आगे आवारा पशु ग्रस्त क्षेत्र है। कृपया धीरे और सावधानी से चलें।’ बार-बार संदेश आने से बचाने के लिए एक ही उपयोगकर्ता को 30 मिनट के भीतर दोबारा अलर्ट नहीं भेजा जाएगा।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ईवी पर बड़ा दांव लगाएगी, 2030-31 तक चार नए मॉडल लाने की योजना

    ये अलर्ट ऐतिहासिक दुर्घटना आंकड़ों और जमीनी स्तर से मिले इनपुट के आधार पर चिन्हित आवारा पशु-संभावित क्षेत्रों में जारी किए जाएंगे और इन्हें उन्नत दूरसंचार ढांचे के जरिये यात्रियों तक पहुंचाया जाएगा। एनएचएआई ने कहा कि पायलट परियोजना के परिणामों के आधार पर इसे आवारा पशुओं से प्रभावित देश के अन्य क्षेत्रों में भी लागू करने की संभावना पर विचार किया जाएगा।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    10 किमी पहले ही मिल जाएगा अलर्ट alerts will be received 10 km in advance NHAI Alert: Stray animals and breakers on the National Highway will no longer cause accidents NHAI Alert: नेशनल हाईवे पर आवारा जानवरों और ब्रेकर से अब नहीं होगा हादसा pilot testing of the warning system has begun. आगाह करने वाली प्रणाली का पायलट परीक्षण शुरू
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: खुद कार ड्राइव कर पत्नी कल्पना संग जोन्हा फॉल पहुंचे हेमंत सोरेन, बोले- हरियाली की गोद में बसा झारखंड अद्वितीय

    June 29, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ईवी पर बड़ा दांव लगाएगी, 2030-31 तक चार नए मॉडल लाने की योजना

    June 29, 2026

    Jamshedpur: बिरसानगर में नशे में धुत 407 ट्रक चालक ने चार बाइक, बलेनो कार और बाउंड्रीवाल को मारी टक्कर

    June 29, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: खुद कार ड्राइव कर पत्नी कल्पना संग जोन्हा फॉल पहुंचे हेमंत सोरेन, बोले- हरियाली की गोद में बसा झारखंड अद्वितीय

    June 29, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ईवी पर बड़ा दांव लगाएगी, 2030-31 तक चार नए मॉडल लाने की योजना

    June 29, 2026

    Jamshedpur: बिरसानगर में नशे में धुत 407 ट्रक चालक ने चार बाइक, बलेनो कार और बाउंड्रीवाल को मारी टक्कर

    June 29, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर पुलिस के सामने चली चापड़, सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद जमशेदपुर पुलिस पर उठ रहे सवाल?

    June 29, 2026

    Jamshedpur: डोबो उत्सव होटल के पास स्कॉर्पियो और 407 वाहन में आमने सामने की टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

    June 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group