Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»NHAI Dicision: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर बदलेगा भुगतान का नियम, अब नकद में नहीं, UPI से देना होगा अधिक शुल्क
    Breaking News

    NHAI Dicision: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर बदलेगा भुगतान का नियम, अब नकद में नहीं, UPI से देना होगा अधिक शुल्क

    News DeskBy News DeskApril 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा है कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नकद भुगतान नहीं होगा। मंत्रालय ने राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना में कहा है कि यदि कोई वाहन वैध फास्टैग के बिना टोल प्लाजा में प्रवेश करता है, तो उपयोगकर्ता एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं। लेकिन उन्हें लागू टोल शुल्क का 1.25 गुना भुगतान करना होगा।

    भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस कदम का उद्देश्य टोल प्लाजा पर लंबी कतारों को कम करना और यात्रियों के लिए राजमार्ग यात्रा को सुगम बनाना है। अधिकारी ने कहा कि 10 अप्रैल से टोल बूथ पर नकद भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा और फास्टैग टोल वसूली का प्राथमिक माध्यम बना रहेगा। वैध फास्टैग के बिना आने वाले वाहनों के लिए यूपीआई वैकल्पिक भुगतान विकल्प के रूप में काम करेगा। उन्होंने कहा, यदि कोई वाहन चालक बिना फास्टैग या वैध फास्टैग के शुल्क प्लाजा में प्रवेश करता है और यूपीआई के माध्यम से शुल्क का भुगतान करने का विकल्प चुनता है, तो उसे नियम चार के उप-नियम (दो) के प्रावधानों के अनुसार उस श्रेणी के वाहन पर लागू शुल्क का 1.25 गुना भुगतान करना होगा।

    RAILWAY NEWS: बेंगलुरु में अश्विनी वैष्णव ने किया ‘आदित्य’ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन; अब 73 मिनट में पूरा होगा चेन्नई-बेंगलुरु का सफर

    अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘…यदि वाहन मालिक या चालक इस नियम के तहत निर्दिष्ट तरीके से शुल्क का भुगतान करने का विकल्प नहीं चुनता है, तो ऐसे वाहन के साथ नियम 14 के अनुसार कार्रवाई की जाएगी, उल्लेखनीय है कि एनएचएआई ने हाल ही में अपने फास्टैग वार्षिक पास के 50 लाख ग्राहकों का आंकड़ा पार कर लिया है। यह उपयोगकर्ताओं को सालाना 3,000 रुपये में 200 टोल से गुजरने की अनुमति देता है। 15 अगस्त को पेश किये जाने के बाद से, इन पास के माध्यम से कुल 26.55 करोड़ लेनदेन किए गए हैं। देश भर में विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर 1,150 से अधिक शुल्क प्लाजा हैं।

    JAMSHEDPUR NEWS: ‘फर्नेस’ में जमशेदपुर FC का महाधमाका, चेन्नई को 4-1 से रौंदकर अंकतालिका में लगाई लंबी छलांग

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    NHAI Decision: Payment rules at toll plazas will change from April 10; more fees will be paid using UPI NHAI Dicision: 10 अप्रैल टोल प्लाजा पर बदलेगा भुगतान का नियम not cash. UPI से देना होगा अधिक शुल्क अब नकद में नहीं
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    RAILWAY NEWS: बेंगलुरु में अश्विनी वैष्णव ने किया ‘आदित्य’ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन; अब 73 मिनट में पूरा होगा चेन्नई-बेंगलुरु का सफर

    April 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: ‘फर्नेस’ में जमशेदपुर FC का महाधमाका, चेन्नई को 4-1 से रौंदकर अंकतालिका में लगाई लंबी छलांग

    April 25, 2026

    RAILWAY NEWS: यात्रियों की भारी भीड़ के मद्देनजर उधना से दानापुर और जयनगर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, यहाँ देखें पूरा शेड्यूल

    April 25, 2026
    Recent Post

    RAILWAY NEWS: बेंगलुरु में अश्विनी वैष्णव ने किया ‘आदित्य’ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन; अब 73 मिनट में पूरा होगा चेन्नई-बेंगलुरु का सफर

    April 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: ‘फर्नेस’ में जमशेदपुर FC का महाधमाका, चेन्नई को 4-1 से रौंदकर अंकतालिका में लगाई लंबी छलांग

    April 25, 2026

    RAILWAY NEWS: यात्रियों की भारी भीड़ के मद्देनजर उधना से दानापुर और जयनगर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, यहाँ देखें पूरा शेड्यूल

    April 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बागबेड़ा कॉलोनी में बिजली संकट गहराया, आक्रोशित पंचायत समिति सदस्य ने कार्यपालक अभियंता का किया घेराव

    April 25, 2026

    DHANBAD NEWS: धनबाद रेल मंडल में ‘मेगा टिकट चेकिंग’ का हंटर, एक दिन में वसूला 3.45 लाख से अधिक जुर्माना

    April 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group