Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»NIA ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने पर एक CRPF के एक जवान को किया गिरफ्तार, नौकरी से हुआ बर्खास्त, ऐसे सामने आया मामला
    Breaking News

    NIA ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने पर एक CRPF के एक जवान को किया गिरफ्तार, नौकरी से हुआ बर्खास्त, ऐसे सामने आया मामला

    News DeskBy News DeskMay 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिरकण (एनआईए) ने पाकिस्तानी के लिए कथित रूप से जासूसी करने को लेकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी मोती राम जाट जासूसी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल था और 2023 से राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित गोपनीय जानकारी पाकिस्तान के खुफिया अधिकारियों (पीआईओ) को पहुंचा रहा था. अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सहायक उपनिरीक्षक जाट को (इस काम के लिए) विभिन्न माध्यमों से पीआईओ से पैसे मिल रहे थे.उन्होंने बताया कि एनआईए ने मोती राम को दिल्ली से गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ कर रही है.

    इस बीच, सीआरपीएफ ने कहा कि उसने उसे बर्खास्त कर दिया है. सीआरपीएफ के एक बयान के अनुसार, केंद्रीय एजेंसियों के साथ तालमेल में सीआरपीएफ द्वारा जब जाट की सोशल मीडिया गतिविधि पर बारीकी से नजर रखी गयी तब वह जांच के दायरे में आया। निगरानी के दौरान पाया गया कि उसने ‘स्थापित मानदंडों और प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए काम किया है. बयान के अनुसार जाट को आगे की जांच के लिए एनआईए के हवाले कर दिया गया है. बयान में कहा गया है, ‘‘इसके साथ ही, सीआरपीएफ नियमों के साथ संविधान के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत इस व्यक्ति को 21 मई से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. जाट को यहां विशेष अदालत पेश किया गया.अदालत ने उसे छह जून तक के लिए हिरासत में भेज दिया है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स को मिले 2,000 छोटे वाणिज्यिक वाहन और पिक-अप, 900 ट्रक और 500 बस के ऑर्डर

    Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तड़ीपार घोषित कुख्यात अपराधी दीपक तिवारी उर्फ काना गिरफ्तार
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    he was dismissed from the job NIA arrested a CRPF jawan for spying for Pakistan this is how the case came to light
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स को मिले 2,000 छोटे वाणिज्यिक वाहन और पिक-अप, 900 ट्रक और 500 बस के ऑर्डर

    June 22, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तड़ीपार घोषित कुख्यात अपराधी दीपक तिवारी उर्फ काना गिरफ्तार

    June 22, 2026

    Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में पिछले 24 घंटे में 18 मिमी बारिश, आज भारी बारिश का आरेंज अलर्ट

    June 22, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स को मिले 2,000 छोटे वाणिज्यिक वाहन और पिक-अप, 900 ट्रक और 500 बस के ऑर्डर

    June 22, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तड़ीपार घोषित कुख्यात अपराधी दीपक तिवारी उर्फ काना गिरफ्तार

    June 22, 2026

    Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में पिछले 24 घंटे में 18 मिमी बारिश, आज भारी बारिश का आरेंज अलर्ट

    June 22, 2026

    Jharkhand Naxal: तिलमी जंगल में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: PLFI कमांडर श्रवण दास घायल, कई उग्रवादी गिरफ्तार

    June 22, 2026

    Jamshedpur news:तुरामडीह विस्थापितों की हक और अधिकार की लड़ाई को भाजपा जमशेदपुर महानगर का मिला समर्थन, सोमवार के धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा

    June 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group