Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»NIA ने नक्सलियों को हथियारों की आपूर्ति में शामिल चार आरोपियों के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र
Breaking News

NIA ने नक्सलियों को हथियारों की आपूर्ति में शामिल चार आरोपियों के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र

News DeskBy News DeskMay 10, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने नक्सलियों और अन्य आपराधिक तत्वों को हथियारों की आपूर्ति में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार चार लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है. शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई. बयान के मुताबिक, एनआईए ने विकास कुमार, सत्यम कुमार, देवमणि राय और अहमद अंसारी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है, जिन पर स्थानीय पुलिस ने पहले शस्त्र अधिनियम के तहत आरोप लगाए थे. एनआईए पिछले साल मई से मामले की जांच कर रही है.

जांच एजेंसी की ओर से जारी बयान के अनुसार, आरोपियों ने “नक्सलियों और अन्य आपराधिक तत्वों के लिए प्रतिबंधित हथियारों की अवैध खरीद और तस्करी की साजिश रची थी और इसमें सक्रिय रूप से शामिल थे. बयान में कहा गया है कि आरोपियों ने एक साजिश के तहत इन हथियारों की खरीद के लिए धन जुटाया, जिसका मकसद देश की एकता, अखंडता, सुरक्षा और संप्रभुता को नुकसान पहुंचाना था.

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

इसमें कहा गया है कि पटना में बृहस्पतिवार को एनआईए की विशेष अदालत के समक्ष दायर अपने पूरक आरोपपत्र में जांच एजेंसी ने चारों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 120बी (आपराधिक साजिश) और गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए), 1967 की धारा 13 (गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने, उनकी वकालत करने, उकसाने या सलाह देने पर सजा का प्रावधान) और 18 (आतंकवादी गतिविधियों की साजिश रचने, उनमें शामिल होने या उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए सजा का प्रावधान) के तहत आरोप लगाए हैं. बयान के मुताबिक, बिहार के मुजफ्फरपुर में एके-47 राइफल की जब्ती से जुड़े मामले की जांच के बाद यह आरोपपत्र दाखिल किया गया.

सिपाही बहाली को लेकर HighCourt JSSC से 6 हफ्ते में मांगा जवाब, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई

एनआईए ने कहा कि मुजफ्फरपुर रेल पुलिस ने सात मई 2024 को विकास और सत्यम के पास से एके-47 का बट और राइफल लेंस बरामद किया था. जांच एजेंसी के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने मुजफ्फरपुर के फकुली थाना क्षेत्र के मनकौली निवासी देवमणि राय उर्फ अनीश को एक एके-47 राइफल और पांच जिंदा कारतूस मुहैया कराए थे.”

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

NIT JAMSHEDPUR: एनआईटी जमशेदपुर में 17 अक्टूबर से दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन, पांच दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, 40 से अधिक फैकल्टी सदस्य संभालेंगे जिम्मेदारी

October 16, 2026

ADITYAPUR NEWS: दुर्गा पूजा से पहले आदित्यपुर में शराब की अड्डेबाजी पर उत्पाद विभाग का शिकंजा, भाटिया बस्ती से एक गिरफ्तार

October 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :सरयू राय ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री से मिलकर जताई संवेदना

October 16, 2026
Recent Post

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

October 17, 2026

सिपाही बहाली को लेकर HighCourt JSSC से 6 हफ्ते में मांगा जवाब, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई

October 17, 2026

Jamshedpur: डांडिया नाइट पर सरयू राय का बोले- धार्मिक उत्सव को तमाशा मत बनाइए, सामाजिक सद्भाव पर आयोजक और प्रशासन को दी नसीहत

October 17, 2026

Jamshedpur: दुर्गापूजा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का जांच अभियान तेज, होटल आहार, गोल्डी और हल्दीराम समेत 10 होटलों से लिए गए सैंपल, केनेलाइट में मिला एक्सपायर्ड चिकन-मटन

October 17, 2026

Weather Alert: झारखंड के कई इलाकों में हुई बारिश, दुर्गा पूजा की तैयारियां प्रभावित, आज जमशेदपुर में हल्की बारिश के आसार

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group