Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»NIA Pahalagam Attack: एनआईए ने लोगों से पहलगाम आतंकी हमले से संबंधित तस्वीरें, वीडियो साझा करने को कहा
    Breaking News

    NIA Pahalagam Attack: एनआईए ने लोगों से पहलगाम आतंकी हमले से संबंधित तस्वीरें, वीडियो साझा करने को कहा

    News DeskBy News DeskMay 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बुधवार को सभी पर्यटकों, आगंतुकों और स्थानीय लोगों से अपील की कि जिनके पास पहलगाम आतंकी हमले से संबंधित कोई और जानकारी, तस्वीरें या वीडियो हैं, वे तुरंत एजेंसी से संपर्क करें.

    अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी ने हमले के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित करने वाली बड़ी संख्या में तस्वीरें और वीडियो अपने कब्जे में ले लिये हैं और उनकी जांच कर रही है. आतंकी हमले की आधिकारिक तौर पर जांच का जिम्मा संभालने वाली एनआईए हमलावरों और उनके काम करने के तरीकों के बारे में किसी भी संभावित सुराग की तलाश के लिए संबंधित चीजों की गहन जांच करने को उत्सुक है.

    अधिकारियों ने बताया कि पर्यटकों और अन्य लोगों ने जाने-अनजाने में कुछ प्रासंगिक विवरण देखे, सुने या क्लिक किए होंगे, जो एनआईए को कश्मीर में पर्यटकों पर हुए अभूतपूर्व हमले के पीछे की साजिश को उजागर करने में मदद कर सकते हैं. एनआईए ने एक बयान में कहा, “अब इसने अपने प्रयासों को और भी अधिक तीव्रता से बढ़ाने का फैसला किया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मानवता के खिलाफ इस जघन्य अपराध की जांच में कोई भी उपयोगी जानकारी या सबूत न छूट जाए.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    एनआईए ने ऐसे सभी लोगों से एजेंसी को कॉल करने और जानकारी साझा करने का आग्रह किया है. बयान में कहा गया है कि इसके बाद एनआईए का एक वरिष्ठ अधिकारी कॉल करने वाले से संपर्क करेगा और एजेंसी के साथ साझा की जाने वाली प्रासंगिक जानकारी/फोटो/वीडियो आदि की व्यवस्था करेगा.

    जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में 22 अप्रैल, 2025 को हुए आतंकवादी हमले के बाद कई तस्वीरें और वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित पाए गए हैं.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    इस हमले में 26 पर्यटक मारे गए थे और कई घायल हो गए थे. बयान में कहा गया है कि एनआईए की कई टीम पहलगाम में हमले की जगह की जांच करने के लिए डेरा डाले हुए हैं और इस जघन्य अपराध के गवाहों से भी पूछताछ कर रही हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    NIA Pahalagam Attack: NIA asked people to share photos videos related to Pahalgam terror attack
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group