Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Night Club incident: गोवा के नाइट क्लब में आग लगने से 25 की मौत, हादसे में झारखंड के दो भाइयों समेत 3 लोगों की भी गयी जान
Breaking News

Night Club incident: गोवा के नाइट क्लब में आग लगने से 25 की मौत, हादसे में झारखंड के दो भाइयों समेत 3 लोगों की भी गयी जान

News DeskBy News DeskDecember 8, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. गोवा के एक नाइट क्लब में आग लगने की घटना में 25 लोगों की मौत हो गयी. मरने वाले लोगों में झारखंड के तीन प्रवासी श्रमिक भी शामिल हैं. रविवार को यह जानकारी दी. मृतकों के परिजनों ने बताया कि लापुंग प्रखंड के फतेहपुर गांव के दो भाइयों प्रदीप (24) और विनोद महतो (20) तथा खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड के गोविंदपुर गांव के मोहती मंडा (22) की इस घटना में मौत हो गई. प्रदीप और विनोद के बड़े भाई फागू महतो (32) ने बताया कि उन्हें तड़के करीब तीन बजे गोवा में रहने वाले उनके एक रिश्तेदार के फोन करने पर दोनों की मौत की जानकारी मिली.

फागू ने कहा मैंने अपने दोनों भाइयों – प्रदीप और विनोद – को गंवा दिया है. हमें इस बारे में तब पता चला, जब हमारे एक रिश्तेदार निशान कुमार का फोन आया, जो रोजगार की तलाश में गोवा गया था. मेरे पिता धनेश्वर महतो सदमे में हैं. उत्तरी गोवा के एक नाइट क्लब में रविवार आधी रात के बाद भीषण आग लगने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि मृतकों में चार पर्यटक और 14 कर्मचारी शामिल हैं, जबकि बाकी सात की पहचान अभी नहीं हो पाई है. आग में घायल छह लोग का फिलहाल गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, बम्बोलिम में इलाज किया जा रहा है.

JAMSHEDPUR NEWS: बहरागोड़ा के जामशोला बॉर्डर पर 45 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; 22 लाख कीमत

परिवार की मदद के लिए हर महीने भेजता था पैसे
फागू ने बताया कि दोनों भाई करीब 10-12 महीने पहले गोवा गए थे और अगले साल परिवार के साथ होली मनाने वाले थे. उसने कहा, ‘मेरे भाई यहां परिवार की मदद के लिए हर महीने लगभग 30,000 रुपये भेजते थे. दोनों अविवाहित थे. फागू ने दावा किया कि अभी तक किसी भी अधिकारी या राज्य सरकार के प्रतिनिधि ने परिवार से संपर्क नहीं किया है. फागू की पत्नी सुलांती ने बताया कि परिवार बहुत गरीब है और वह गांव में एक अस्थायी मिठाई की दुकान से होने वाली मामूली आय और भाइयों की ओर से भेजे गए पैसों पर निर्भर था. गोविंदपुर में मोहती मंडा के परिवार को भी फोन पर उसकी मौत की सूचना मिली. रिश्तेदारों ने बताया कि मोहती के पिता एतवा मंडा बेटे की मौत की खबर सुनकर सदमे में हैं.

JAMSHEDPUR NEWS: अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, 108 वाहन जब्त और 1.31 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला

मोहती (22) उसी नाइट क्लब में काम करता था और उसकी भी आग में मौत हो गई. रांची स्थित राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने कहा कि उन्होंने सभी प्रभावित परिवारों से संपर्क किया है और गोवा में नियोक्ता से संपर्क करने के प्रयास जारी हैं.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: बहरागोड़ा के जामशोला बॉर्डर पर 45 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; 22 लाख कीमत

November 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, 108 वाहन जब्त और 1.31 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला

November 23, 2026

RANCHI NEWS: रघुवर दास का हेमंत सरकार पर हमला, बोले- विधानसभा को ओछी राजनीति का अड्डा न बनाएं

November 23, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: बहरागोड़ा के जामशोला बॉर्डर पर 45 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; 22 लाख कीमत

November 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, 108 वाहन जब्त और 1.31 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला

November 23, 2026

RANCHI NEWS: रघुवर दास का हेमंत सरकार पर हमला, बोले- विधानसभा को ओछी राजनीति का अड्डा न बनाएं

November 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: नशे के खिलाफ प्रशासन सख्त, स्कूलों में नियमित चलेगा जागरूकता अभियान; अवैध कारोबार की सूचना 112 पर दें

November 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक, मानगो फ्लाईओवर दिसंबर तक पूरा करने व ANPR कैमरों के निर्देश

November 23, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group