Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Nikhar Murder Case: होटल कारोबार से जुड़े निखार सबलोक की हत्या मामले में छह गिरफ्तार, 15 लाख में हत्या के लिए दी गयी थी सुपारी
Breaking News

Nikhar Murder Case: होटल कारोबार से जुड़े निखार सबलोक की हत्या मामले में छह गिरफ्तार, 15 लाख में हत्या के लिए दी गयी थी सुपारी

News DeskBy News DeskSeptember 3, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. सरायकेला-खरसावां जिले में एक कारोबारी की हत्या के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि रियल एस्टेट और होटल कारोबार से जुड़े निखार सबलोक की 24 अगस्त को चांडिल थाना क्षेत्र के कंदरबेड़ा स्थित एक रेस्तरां में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह वहां जमीन के सौदे को लेकर कुछ लोगों से बातचीत करने पहुंचे थे। पूर्वी सिंहभूम के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए एहतेशाम वकारिब और सरायकेला-खरसावां के एसपी मनोज स्वर्गियारी ने बताया कि दोनों जिलों की पुलिस टीमों ने झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापेमारी के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया।

वकारिब ने बताया कि प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि हत्या जमीन विवाद से जुड़ी हुई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस गिरोहों के बीच आपसी संघर्ष की संभावना समेत सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने कहा, “इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता अखिलेश सिंह, जो वर्तमान में दुमका केंद्रीय जेल में बंद है, और गणेश सिंह के बीच गिरोहों की आपसी दुश्मनी की संभावना की भी जांच की जा रही है।”
उन्होंने बताया कि जांच के तहत पुलिस की टीमें उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में लगातार छापेमारी कर रही हैं।

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर निवासी कथित शूटर राज कुमार सिंह और अंकित सिंह को 15 लाख रुपये में हत्या के लिए कथित तौर पर सुपारी दी गई थी।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों की पहचान जमशेदपुर निवासी सुनील रजक, रितेश सिंह और सुशील केराई के रूप में हुई है। छठे आरोपी की पहचान तत्काल उपलब्ध नहीं हो सकी है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से दो पिस्तौल और अपराध में कथित तौर पर इस्तेमाल की गई एक कार बरामद की गई है।

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

November 14, 2026

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

November 14, 2026

Jamshedpur: छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो के डिमना बस्ती में बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकद चोरी

November 14, 2026
Recent Post

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

November 14, 2026

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

November 14, 2026

Jamshedpur: छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो के डिमना बस्ती में बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकद चोरी

November 14, 2026

Chaibasa SIR: पश्चिमी सिंहभूम जिला ‘मैपिंग नहीं होने’ और ‘तार्किक विसंगति’ से जुड़े मामलों के निपटारे में सबसे आगे रहा

November 14, 2026

Jharkhand BJP: होटवार जेल में कैदी के साथ ‘कुकर्म’ मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने की CBI जांच की मांग

November 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group