Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Nishikant Dubey: निशिकांत दुबे को हाइकोर्ट से बड़ी राहत, प्राथमिकी व आपराधिक कार्यवाही निरस्त
    Headlines

    Nishikant Dubey: निशिकांत दुबे को हाइकोर्ट से बड़ी राहत, प्राथमिकी व आपराधिक कार्यवाही निरस्त

    News DeskBy News DeskDecember 12, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची. देवघर में एक मकान पर झामुमो का झंडा हटा कर भाजपा का झंडा लगाने के मामले में गोड्डा के सांसद डॉ निशिकांत दुबे को झारखंड हाइकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाइकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने उनकी ओर से दायर क्रिमिनल रिट याचिका पर गुरुवार को सुनवाई के बाद उसे स्वीकार कर लिया. साथ ही देवघर के बुढ़ई थाना में कांड संख्या-30/2021 के तहत दर्ज प्राथमिकी सहित दुमका की निचली अदालत में चल रही सभी आपराधिक कार्यवाही को निरस्त कर दिया. उक्त निर्देश देते हुए अदालत ने मामले को निष्पादित कर दिया.

    क्या है मामला

    Hajipur NEWS: यात्रियों के लिए राहत, 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ी, जानें नई तारीखें

    इससे पूर्व प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता प्रशांत पल्लव, अधिवक्ता पार्थ जालान व अधिवक्ता शिवानी जालूका ने पक्ष रखा. उन्होंने अदालत को बताया कि मामले में प्रार्थी के खिलाफ जो आरोप लगाया गया है, वह बेबुनियाद व झूठा है. उन्होंने प्राथमिकी सहित आपराधिक कार्यवाही को निरस्त करने का आग्रह किया. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी डॉ निशिकांत दुबे ने क्रिमिनल रिट याचिका दायर कर प्राथमिकी व निचली अदालत में चल रही आपराधिक कार्यवाही को चुनौती दी थी. आरोप है कि वर्ष 2021 में सांसद निशिकांत दुबे ने जितेंद्र प्रसाद वर्णवाल व रवींद्र प्रसाद वर्णवाल के घर पर लगे झामुमो के झंडे को हटा कर भाजपा का झंडा लगा दिया था. इसको लेकर झामुमो कार्यकर्ता गुलाम मुहिबुल अजदानी उर्फ सद्दाम खान ने देवघर के बुढ़ई थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

    Jamshedpur NEWS: जन शिकायत निवारण दिवस में लोगों की समस्याओं पर त्वरित सुनवाई, डीडीसी ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    FIR and criminal proceedings cancelled Nishikant Dubey: Nishikant Dubey gets big relief from High Court
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hajipur NEWS: यात्रियों के लिए राहत, 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ी, जानें नई तारीखें

    July 10, 2026

    Jamshedpur NEWS: जन शिकायत निवारण दिवस में लोगों की समस्याओं पर त्वरित सुनवाई, डीडीसी ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश

    July 10, 2026

    Railway NEWS: पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल संसदीय समिति की बैठक संपन्न, रेल विकास और यात्री सुविधाओं पर सांसदों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव

    July 10, 2026
    Recent Post

    Seraikella -kharsawan:  सरायकेला पहुंचे डीजीपी व डीआईजी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    July 10, 2026

    Jamshedpur News :साकची शिव मंदिर में सावन माह हरियाली महोत्सव के रूप में मनेगा,सिंधारा उत्सव और विशाल कांवड़ यात्रा होगी आकर्षण

    July 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group