Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Niti Aayog Meeting: नीति आयोग के शीर्ष निकाय शासी परिषद की 10वीं बैठक आज, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी की राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पहली बड़ी बैठक, सीएम हेमंत सोरेन भी होंगे शामिल
    Breaking News

    Niti Aayog Meeting: नीति आयोग के शीर्ष निकाय शासी परिषद की 10वीं बैठक आज, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी की राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पहली बड़ी बैठक, सीएम हेमंत सोरेन भी होंगे शामिल

    News DeskBy News DeskMay 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को नीति आयोग के शीर्ष निकाय शासी परिषद की 10वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे. नीति आयोग की शीर्ष संस्था शासी परिषद में सभी मुख्यमंत्री, केंद्रशासित प्रदेशों के उपराज्यपाल और कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं. बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे. प्रधानमंत्री मोदी नीति आयोग के पदेन अध्यक्ष हैं.एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इस बैठक में वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के मसौदे पर विचार-विमर्श होने की उम्मीद है. आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद यह सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की पहली बड़ी बैठक होगी. अधिकारी ने कहा कि नीति आयोग के शीर्ष निकाय की बैठक में बजट 2025-26 में शुरू की गई पहलों और भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने आने वाली चुनौतियों पर भी विचार-विमर्श होने की उम्मीद है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से अप्रैल में भारतीय उत्पादों पर जवाबी शुल्क लगाने के बाद अर्थव्यवस्था मुश्किलों का सामना कर रही है. हालांकि तमाम चुनौतियों के बावजूद भारत की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में 6.2-6.7 प्रतिशत रहने की उम्मीद है. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक ने अनिश्चित वैश्विक माहौल और व्यापार तनाव का हवाला देते हुए चालू वित्त वर्ष के लिए भारत के वृद्धि अनुमानों को घटाकर क्रमश: 6.2 प्रतिशत और 6.3 प्रतिशत कर दिया है. हालांकि पिछले साल शासी परिषद की बैठक में 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश शामिल नहीं हुए थे.
    आम तौर पर, परिषद की पूर्ण बैठक हर साल होती है और पिछले साल यह बैठक 27 जुलाई को हुई थी. नीति आयोग भारत को वर्ष 2047 तक 30,000 अरब डॉलर की विकसित अर्थव्यवस्था बनने में मदद करने के लिए एक दृष्टि-पत्र तैयार कर रहा है. इसमें विकास के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया है, जिसमें आर्थिक वृद्धि, सामाजिक प्रगति, पर्यावरणीय स्थिरता और सुशासन शामिल हैं.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CM Hemant Soren will also attend Niti Aayog Meeting: 10th meeting of the Governing Council PM Modi's first major meeting with the Chief Ministers of the states after 'Operation Sindoor' the top body of Niti Aayog today
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group