Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»NITI Aayog Meeting: हेमंत समेत ‘इंडिया’ के मुख्यमंत्रियों ने किया बहिष्कार, ममता बैठक से निकलीं, कहा-मुझे बोलने से रोका
    Breaking News

    NITI Aayog Meeting: हेमंत समेत ‘इंडिया’ के मुख्यमंत्रियों ने किया बहिष्कार, ममता बैठक से निकलीं, कहा-मुझे बोलने से रोका

    News DeskBy News DeskJuly 27, 2024Updated:July 27, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक शनिवार को दिल्ली में हो रही है. खबर है कि इस बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल नहीं हुए. दरअसल कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के मुख्यमंत्रियों ने इस बैठक का बहिष्कार किया है.

    हालांकि, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी इस बैठक में शामिल होने पहुंची थीं. लेकिन वह बैठक बीच में छोड़कर ही बार आ गईं. सीएम बनर्जी का कहना है कि मीटिंग के दौरान उनको बोलने से रोक दिया गया. 5 मिनट बोलने के बाद ही उनको चुप करवा दिया गया . इस बात से नाराज ममता ने बैठक बीच में ही छोड़ दी. ममता बनर्जी ने ये भी कहा कि वो अब इस बैठक में कभी नहीं आएंगी.

    हेमंत ने कहा था कि वह शामिल होंगे, पर नहीं गये

    Jamshedpur. बहरागोड़ा में स्वर्णरेखा नदी के किनारे एक बार फिर द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम मिला, एक महीने के भीतर तीसरी बार युद्धकालीन विस्फोटक

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बैठक में शामिल होने को लेकर संशय बरकरार था. शुक्रवार की रात तक वह दिल्ली नहीं गये थे. वहीं, सीएमओ इस मामले पर कहना था कि अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है कि वह बैठक में हिस्सा लेंगे या नहीं. लेकिन शनिवार सुबह जब वह बैठक में नहीं पहुंचे तो ये स्पष्ट हो चला था कि वह बैठक में शामिल नहीं होंगे. हालांकि सीएम ने पिछले दिनों अपने दिल्ली दौरे के दौरान कहा था कि नीति आयोग की बैठक में वह जाएंगे और झारखंड का बकाया 1.36 लाख करोड़ रुपये की मांग करेंगे. इंडिया गठबंधन के बहिष्कार के बाद फिलहाल संशय की स्थिति बनी हुई है.

    इन मुख्यमंत्रियों ने कर दिया था बहिष्कार का ऐलान

    Jamshedpur Weather : अगले पांच दिनों में तीन से पांच डिग्री तक चढ़ेगा पारा, भीषण गर्मी और लू को देखते हुए स्कूलों का समय बदलने की मांग

    इंडिया गठबंधन ने नीति आयोग की इस बैठक का बहिष्कार किया है. कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया, हिमाचल प्रदेश के सुखविंदर सिंह सुक्खू और तेलंगाना के रेवंत रेड्डी ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वे इस बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, केरल के सीएम पिनराई विजयन और दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्रियों ने भी इस बैठक का बहिष्कार करने का फैसला लिया. लेकिन संभावना जतायी जा रही थी कि झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बैठक में शामिल हो सकते हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Mamta came out of the meeting NITI Aayog Meeting: Chief Ministers of India Alliance including Hemant boycotted
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur. बहरागोड़ा में स्वर्णरेखा नदी के किनारे एक बार फिर द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम मिला, एक महीने के भीतर तीसरी बार युद्धकालीन विस्फोटक

    April 16, 2026

    Jamshedpur Weather : अगले पांच दिनों में तीन से पांच डिग्री तक चढ़ेगा पारा, भीषण गर्मी और लू को देखते हुए स्कूलों का समय बदलने की मांग

    April 16, 2026

    Women’s Reservation Bill : सरकार पेश करेगी महिला आरक्षण संबंधी विधेयक, विरोध की तैयारी में विपक्ष

    April 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur. बहरागोड़ा में स्वर्णरेखा नदी के किनारे एक बार फिर द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम मिला, एक महीने के भीतर तीसरी बार युद्धकालीन विस्फोटक

    April 16, 2026

    Jamshedpur Weather : अगले पांच दिनों में तीन से पांच डिग्री तक चढ़ेगा पारा, भीषण गर्मी और लू को देखते हुए स्कूलों का समय बदलने की मांग

    April 16, 2026

    Women’s Reservation Bill : सरकार पेश करेगी महिला आरक्षण संबंधी विधेयक, विरोध की तैयारी में विपक्ष

    April 16, 2026

    Share Bazar : अमेरिका-ईरान युद्धविराम की उम्मीदों के बीच लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में तेजी, Sensex 619 अंक चढ़ा

    April 16, 2026

    Jharkhand Highcourt : लड़की के लापता होने के मामले में DGP और बोकारो SP को तलब किया

    April 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group