Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Nitin Gadkari: दुनिया में जहां आसानी से Driving License मिलता है, वह देश BHARAT है, सड़क हादसों पर गडकरी का छलका दर्द, बोले- मुंह छिपाना पड़ रहा है
    Breaking News

    Nitin Gadkari: दुनिया में जहां आसानी से Driving License मिलता है, वह देश BHARAT है, सड़क हादसों पर गडकरी का छलका दर्द, बोले- मुंह छिपाना पड़ रहा है

    News DeskBy News DeskDecember 12, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • संसद में बोले मंत्री, देश में हर साल 1.7 लाख से अधिक लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में होती है
    • मंत्रालय के तमाम प्रयासों के बावजूद सड़क हादसों में कमी नहीं आई, बल्कि इसमें वृद्धि हो गई

    New Delhi. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को लेकर भारत का रिकॉर्ड इतना ‘गंदा’ है कि उन्हें विश्व सम्मेलनों में मुंह छिपाना पड़ता है. उन्होंने सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि उनके मंत्रालय के तमाम प्रयासों के बावजूद सड़क हादसों में कमी नहीं आई, बल्कि इसमें वृद्धि हो गई. गडकरी ने कहा, ‘जब तक समाज का सहयोग नहीं मिलेगा, मानवीय व्यवहार नहीं बदलेगा और कानून का डर नहीं होगा, तब तक सड़क हादसों पर अंकुश नहीं लगेगा.

    सड़क हादसों को रोकने में सांसदों से मांगा सहयोग
    उनके अनुसार, देश में सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है और हर साल 1.7 लाख से अधिक लोगों की मौत ऐसी दुर्घटनाओं में हो जाती है. गडकरी ने कहा, ‘‘इतने लोग न लड़ाई में मरते हैं, न कोविड में मरते हैं और न ही दंगे में मरते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मैं विश्व सम्मेलनों में जाता हूं तो मुंह छिपाता हूं. (दुर्घटनाओं का) सबसे गंदा रिकॉर्ड हमारा है. उन्होंने सांसदों से कहा कि वे सड़क हादसों को रोकने के लिए अपने स्तर पर प्रयास करें और परिवहन विभाग के सहयोग से स्कूलों आदि में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करें.

    ACB की Curruption के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महिला थानेदार ने 4.50 लाख मांगी थी रिश्वत, पहली किस्त में 50 हजार लेते गिरफ्तार

    उपचार के लिए कैशलैस योजना
    गडकरी के मुताबिक, नीति आयोग की रिपोर्ट है कि सड़क हादसों के शिकार 30 प्रतिशत लोगों की मौत जीवन रक्षक उपचार नहीं मिल पाने के कारण होती है. उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए उपचार के लिए कैशलैस योजना लाई गई है. उत्तर प्रदेश में इस पायलट परियोजना की शुरुआत हो रही है, इसके बाद पूरे देश में लागू की जाएगी.

    CM Soren ने PM मोदी को लिखा पत्र, बोले: केंद्रीय छात्रवृत्ति में 700 करोड़ की कमी का छात्रों पर पड़ रहा असर

    ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने में सुधार पर जोर
    केंद्रीय मंत्री ने भारत में ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की प्रणाली में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया में जहां आसानी से ड्राइविंग लाइसेंस मिलता है, उस देश का नाम भारत है. हम इसमें सुधार कर रहे हैं. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदस्यों से कहा कि वे सड़क हादसों को रोकने के लिए प्रयास करें और समाज को जागृत करने का काम करें.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Gadkari expressed his pain over road accidents Loksabha Nitin Gadkari: The country in the world where it is easy to get a driving license is BHARAT said - I have to hide my face.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    ACB की Curruption के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महिला थानेदार ने 4.50 लाख मांगी थी रिश्वत, पहली किस्त में 50 हजार लेते गिरफ्तार

    July 31, 2026

    CM Soren ने PM मोदी को लिखा पत्र, बोले: केंद्रीय छात्रवृत्ति में 700 करोड़ की कमी का छात्रों पर पड़ रहा असर

    July 31, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील में बदलेगा इंट्री का तरीका, प्लांट के चारों प्रमुख गेटों पर वाहनों की आवाजाही का जुटाया जा रहा है डेटा

    July 31, 2026
    Recent Post

    ACB की Curruption के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महिला थानेदार ने 4.50 लाख मांगी थी रिश्वत, पहली किस्त में 50 हजार लेते गिरफ्तार

    July 31, 2026

    CM Soren ने PM मोदी को लिखा पत्र, बोले: केंद्रीय छात्रवृत्ति में 700 करोड़ की कमी का छात्रों पर पड़ रहा असर

    July 31, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील में बदलेगा इंट्री का तरीका, प्लांट के चारों प्रमुख गेटों पर वाहनों की आवाजाही का जुटाया जा रहा है डेटा

    July 31, 2026

    Adityapur: आदित्यपुर की ग्लोरिया कंपनी में बेकिंग ओवन में हुआ ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत, सात घायल

    July 31, 2026

    Jamshedpur. डिमना लेक के जलाशय में डूबकर एमजीएम के दो डॉक्टरों की संदिग्ध मौत मामले में अब हत्या का आरोप, जानें मामला?

    July 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group