Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Nitish Kumar: जदयू नेताओं को सीएम नीतीश ने दिलाया भरोसा,  ‘मै हूं न’, राज्यसभा जाने से पार्टी या बिहार पर असर नहीं पड़ेगा, हम नजर रखेंगे
    Breaking News

    Nitish Kumar: जदयू नेताओं को सीएम नीतीश ने दिलाया भरोसा,  ‘मै हूं न’, राज्यसभा जाने से पार्टी या बिहार पर असर नहीं पड़ेगा, हम नजर रखेंगे

    News DeskBy News DeskMarch 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने शुक्रवार को अपने विधायक, विधान पार्षद और सांसदों को आश्वस्त किया है कि उनके राज्यसभा जाने से पार्टी और बिहार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। नीतीश ने भरोसा दिलाया कि वे दिल्ली के साथ साथ बिहार में भी रहेंगे और सभी चीजों को देखते रहेंगे। मुख्यमंत्री आवास में हुई पार्टी के विधायक, विधान पार्षद और सांसदों की बैठक के बाद यह जानकारी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने शुक्रवार को दी। दरअसल, नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने के फैसले से जदयू के कार्यकर्ता और नेता नाराज हैं। बैठक में भी कई विधायकों ने उन्हें अपने फैसले पर पुर्नविचार करने का आग्रह किया है। हालांकि मुख्यमंत्री ने साफ किया है कि वे किसी दवाब में नहीं बल्कि अपनी इच्छा से राज्यसभा जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि बिहार के विकास का जो रास्ता तय किया गया है वह रुकना नहीं चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि काम जारी रहेगा और वह खुद भी हर चीज पर नजर रखेंगे।

    नीरज ने बताया कि बैठक में विधायकों ने मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार को पार्टी में शामिल किये जाने की मांग रखी, उसके बाद जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री लालन सिंह ने यह घोषणा की निशांत ने राजनीति में आने की सहमति दे दी है और जल्द ही औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पत्रकारों से कहा कि पार्टी में अंतिम फैसला अब भी नीतीश कुमार का ही होता है।

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    उन्होंने कहा कि बिहार सरकार में या पार्टी के भीतर कोई पत्ता भी उनकी मर्जी के बिना नहीं हिल सकता। नीरज ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने पार्टी के कार्यकताओं और नेताओं की पीड़ा के बारे में मुख्यमंत्री को बताया। उसके बाद मुख्यमंत्री ने सभी से कहा – ‘मै हूं न।’

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    'I am here' ‘मै हूं न’ going to Rajya Sabha will not affect the party or Bihar Nitish Kumar: CM Nitish assured JDU leaders Nitish Kumar: जदयू नेताओं को सीएम नीतीश ने दिलाया भरोसा we will keep an eye on it. राज्यसभा जाने से पार्टी या बिहार पर असर नहीं पड़ेगा हम नजर रखेंगे
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group