Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Bihar»Nitish Kumar:अतीत में दो बार RJD के साथ जाकर गलती की, अब NDAके साथ स्थायी रूप से रहूंगा, बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने फिर किया दावा
Bihar

Nitish Kumar:अतीत में दो बार RJD के साथ जाकर गलती की, अब NDAके साथ स्थायी रूप से रहूंगा, बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने फिर किया दावा

News DeskBy News DeskNovember 10, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Tarari.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से हाथ मिला कर उन्होंने अतीत में ‘‘दो बार गलती की’’ लेकिन अब वह स्थायी रूप से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ ही रहेंगे. तरारी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए राजग उम्मीदवार एवं भाजपा के विशाल प्रशांत के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कुमार ने कहा, ‘‘मैंने पहले भी कहा है…मैं एक बार फिर कह रहा हूं कि हम (भाजपा-जदयू) पहले भी साथ थे. मैंने राजद से हाथ मिलाकर दो बार गलती की…मैं पहले दो बार इधर-उधर गया…लेकिन अब मैं फिर से राजग में आ गया हूं। मैं स्थायी रूप से राजग के साथ ही रहूंगा. कुमार ने राजद पर राज्य में होने जा रहे उपचुनावों में सांप्रदायिक आधार पर ‘ध्रुवीकरण’ के प्रयास करने का आरोप लगाया.

उन्होंने कहा, ‘वे (राजद) हमेशा सांप्रदायिक आधार पर विभाजन पैदा करने की कोशिश करते हैं. जब बिहार में राजद सत्ता में था, तो राज्य में कई सांप्रदायिक झड़पें हुईं. लेकिन, अब राजग सत्ता में है तो स्थिति बिल्कुल अलग है. मुझे यकीन है कि लोग राज्य में हो रहे उपचुनावों में ‘इंडिया’ गठबंधन को करारा जवाब देंगे. बिहार विधानसभा की चार सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होना है। मतगणना 23 नवंबर को होगी. ये चारों सीट इन निर्वाचन क्षेत्रों से विधायकों के लोकसभा में चुने जाने के बाद रिक्त हुई हैं. विधानसभा की ये सीट रामगढ़, तरारी, बेलागंज और इमामगंज हैं.

Jamshedpur News: कैंटन फेयर में भाग लेने के लिए एससीसीआई का 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल चीन रवाना

Jharkhand: पहले कुएं से पानी लेने से रोका, फिर दी जातिसूचक गालियां, दलित महिला से मारपीट के आरोप में पांच लोगों पर FIR दर्ज
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News: कैंटन फेयर में भाग लेने के लिए एससीसीआई का 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल चीन रवाना

October 14, 2026

Jharkhand: पहले कुएं से पानी लेने से रोका, फिर दी जातिसूचक गालियां, दलित महिला से मारपीट के आरोप में पांच लोगों पर FIR दर्ज

October 14, 2026

Jharkhand: आजीवन कारावास की सजा काट रहे 53 कैदियों की समयपूर्व रिहाई पर रोक, राज्य सरकार ने प्रस्तावों को नहीं दी मंजूरी

October 14, 2026
Recent Post

Jamshedpur News: कैंटन फेयर में भाग लेने के लिए एससीसीआई का 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल चीन रवाना

October 14, 2026

Jharkhand: पहले कुएं से पानी लेने से रोका, फिर दी जातिसूचक गालियां, दलित महिला से मारपीट के आरोप में पांच लोगों पर FIR दर्ज

October 14, 2026

Jharkhand: आजीवन कारावास की सजा काट रहे 53 कैदियों की समयपूर्व रिहाई पर रोक, राज्य सरकार ने प्रस्तावों को नहीं दी मंजूरी

October 14, 2026

Tata Sons के चेयरमैन चंद्रशेखरन बोले- सेमीकंडक्टर विनिर्माण में वैश्विक भूमिका निभाने की स्थिति में भारत

October 14, 2026

UPI लेनदेन पर ‘मर्चेंट डिस्काउंट रेट’ लगाने का फैसला टला, अभी नई तारीख घोषित नहीं

October 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group