Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Bihar»Nitish vs Lalu: नीतीश की ‘महिला संवाद यात्रा’ पर लालू की टिप्पणी, आंख सेकने जा रहे हैं, भाजपा व जदयू भड़की, मानसिक रूप से बीमार बताया
Bihar

Nitish vs Lalu: नीतीश की ‘महिला संवाद यात्रा’ पर लालू की टिप्पणी, आंख सेकने जा रहे हैं, भाजपा व जदयू भड़की, मानसिक रूप से बीमार बताया

News DeskBy News DeskDecember 10, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

पटना. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (यू) ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित राज्यव्यापी ‘महिला संवाद यात्रा’ के बारे में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद की टिप्पणी की मंगलवार को आलोचना की और दावा किया कि विपक्षी नेता ने राज्य की महिलाओं का अपमान किया है. मुख्यमंत्री कुमार की 15 दिसंबर से प्रस्तावित राज्यव्यापी यात्रा के बारे में पूछे जाने पर राजद सुप्रीमो ने विवादित बयान देते हुए कहा, ‘अच्छा है जा रहे हैं तो… नैन (आंख) सेकने जा रहे हैं.’ कुमार की पार्टी जनता दल(यू) और उसकी सहयोगी भाजपा के नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री पर तीखा हमला किया है.

लालू की टिप्पणी पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, ‘हमें पता था कि लालू जी शारीरिक रूप से बीमार हैं. लेकिन आज उन्होंने साबित कर दिया कि वह मानसिक रूप से भी बीमार हैं.’ इसी तरह की राय व्यक्त करते हुए बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, ‘लालू जी ने हमारे मुख्यमंत्री के खिलाफ ऐसी टिप्पणी करके महिलाओं का अपमान किया है. यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है… हम लालू जी की बातों को महत्व नहीं देते.’ भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राजद सुप्रीमो की टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, ‘छी! छी! छी!… केवल लालू प्रसाद ही नीतीश कुमार के बारे में ऐसी गलत भाषा का इस्तेमाल कर सकते हैं. लालू एक स्वार्थी व्यक्ति हैं, जिनका पूरा जीवन कलंकित रहा है.

Congress 2014 से चुनाव क्यों हार रही? पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर पूछा

जनता दल (यू) के नेता नीरज कुमार ने लालू की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘लालू जी आपको कांग्रेस को आंख दिखानी चाहिए. आपकी नीतीश कुमार के बारे में बोलने की हिम्मत कैसे हुई. सच तो ये है कि जब आप जेल में थे तो आपका शरीर होटवार जेल में कैद था और आपका दिमाग चरवाहा विद्यालय में कैद था. नीतीश कुमार अपनी सरकार के सात संकल्प कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करने और महिलाओं के साथ बातचीत के माध्यम से लोगों की नब्ज टटोलने के लिए 15 दिसंबर से राज्यव्यापी ‘महिला संवाद यात्रा’ पर निकलने वाले हैं.

Railway Big Issue: यात्री ट्रेनों के Engine की कमी, कम गति वाले मालगाड़ियों के Locomotive से चलाई जा रहीं रेलगाड़ियां

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Congress 2014 से चुनाव क्यों हार रही? पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर पूछा

October 11, 2026

Railway Big Issue: यात्री ट्रेनों के Engine की कमी, कम गति वाले मालगाड़ियों के Locomotive से चलाई जा रहीं रेलगाड़ियां

October 11, 2026

Saraikela: चांडिल में अपराधियों ने हथियार के बल पर परिवार को बंधक बना की लूटपाट, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

October 11, 2026
Recent Post

Congress 2014 से चुनाव क्यों हार रही? पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर पूछा

October 11, 2026

Railway Big Issue: यात्री ट्रेनों के Engine की कमी, कम गति वाले मालगाड़ियों के Locomotive से चलाई जा रहीं रेलगाड़ियां

October 11, 2026

Saraikela: चांडिल में अपराधियों ने हथियार के बल पर परिवार को बंधक बना की लूटपाट, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

October 11, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल, वाटर कैनन, रबर बुलेट और टियर गैस गन के इस्तेमाल का किया अभ्यास

October 11, 2026

Jamshedpur Court Dicision: अबीर-गुलाल लगाने को लेकर विवाद में कोवाली के मझगांव में मारपीट के मामले में 7 आरोपी दोषी करार

October 11, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group