Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»MBBS पाठ्यक्रम पूरा करने की समयसीमा फिर 10 वर्ष करने का प्रस्ताव, NMC ने मांगी राय
Breaking News

MBBS पाठ्यक्रम पूरा करने की समयसीमा फिर 10 वर्ष करने का प्रस्ताव, NMC ने मांगी राय

News DeskBy News DeskMay 31, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) ने स्नातक चिकित्सा शिक्षा विनियम (जीएमईआर), 2023 में संशोधन का प्रस्ताव किया है, जिससे एमबीबीएस छात्रों को अनिवार्य ‘रोटेटरी मेडिकल इंटर्नशिप’ सहित पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए अधिकतम 10 वर्ष का समय मिले। इस प्रस्ताव के लागू होने से वर्ष 2023 से पहले लागू समयसीमा प्रभावी रूप से बहाल हो जाएगी।

आयोग ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड किए गए मसौदा संशोधन में हितधारकों और आम जनता से 30 दिनों के भीतर सुझाव और टिप्पणियां आमंत्रित की हैं। प्रस्तावित संशोधनों के अनुसार, प्रथम व्यावसायिक एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को अधिकतम चार प्रयास ही मिलेंगे। यह प्रावधान पहले की तरह यथावत रहेगा। इसके अनुसार हालांकि, छात्रों को प्रवेश की तिथि से लेकर इंटर्नशिप अवधि सहित स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए अधिकतम 10 वर्ष तक का समय दिया जाएगा।

JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर स्टेशन के उन्नयन कार्यों का एजीएम मनीष जैन ने लिया जायजा, यात्री सुविधाओं की समीक्षा

यह प्रावधान एनएमसी के ‘फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट लाइसेंसिएट (एफएमजीएल) विनियम, 2021 के अनुरूप है। एनएमसी की ओर से 18 मई को जारी मसौदा संशोधन में कहा गया है, ‘‘किसी भी परिस्थिति में छात्र को प्रथम वर्ष (प्रथम व्यावसायिक एमबीबीएस) परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए चार से अधिक प्रयासों की अनुमति नहीं होगी और कोई भी छात्र एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश की तिथि से 10 वर्ष (सतत रोटेटरी मेडिकल इंटर्नशिप सहित) के बाद स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रम जारी नहीं रख सकेगा।’’

RANCHI NEWS :मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा के श्राद्ध कर्म में पहुंचे बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता, दी श्रद्धांजलि

जून 2023 में एनएमसी ने एमबीबीएस पाठ्यक्रम पूरा करने की अधिकतम अवधि 10 वर्ष से घटाकर नौ वर्ष कर दी थी। एक अधिकारी के अनुसार, प्रस्तावित छूट से उन छात्रों को लाभ मिलने की उम्मीद है जिन्हें पढ़ाई में बाधाओं, स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों, व्यक्तिगत आपात स्थितियों या अन्य अप्रत्याशित परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। इससे उन्हें अपनी पात्रता गंवाए बिना चिकित्सा शिक्षा पूरी करने के लिए अवसर मिलेगा। अधिकारी ने बताया कि मसौदा विनियमों पर प्राप्त सुझावों और टिप्पणियों पर विचार करने के बाद संशोधन को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर स्टेशन के उन्नयन कार्यों का एजीएम मनीष जैन ने लिया जायजा, यात्री सुविधाओं की समीक्षा

October 5, 2026

RANCHI NEWS :मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा के श्राद्ध कर्म में पहुंचे बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता, दी श्रद्धांजलि

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पारडीह से बालिगुमा तक हटेगा अतिक्रमण, हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ चलेगा अभियान

October 5, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर स्टेशन के उन्नयन कार्यों का एजीएम मनीष जैन ने लिया जायजा, यात्री सुविधाओं की समीक्षा

October 5, 2026

RANCHI NEWS :मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा के श्राद्ध कर्म में पहुंचे बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता, दी श्रद्धांजलि

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पारडीह से बालिगुमा तक हटेगा अतिक्रमण, हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ चलेगा अभियान

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: समाहरणालय में आंगनबाड़ी सहायिकाओं की जिला स्तरीय व्यंजन प्रतियोगिता, गोलमुरी-सह-जुगसलाई प्रथम

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बिष्टुपुर में भारत विकास परिषद की राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता, विजेता टीमें रांची जाएंगी

October 5, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group