Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: सैलरी नहीं मिल रही, 2 दिन से भूखे हैं… दुबई में फंसे झारखंड के 14 मजदूर, सरकार से लगायी मदद की गुहार
    Breaking News

    Jharkhand: सैलरी नहीं मिल रही, 2 दिन से भूखे हैं… दुबई में फंसे झारखंड के 14 मजदूर, सरकार से लगायी मदद की गुहार

    News DeskBy News DeskFebruary 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. दुबई में कथित तौर पर वेतन न मिलने के कारण कठिनाइयों का सामना कर रहे झारखंड के विभिन्न जिलों के लगभग 14 प्रवासी श्रमिकों ने राज्य सरकार से उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की अपील की है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। राज्य प्रवासी नियंत्रण प्रकोष्ठ की टीम लीडर शिखा लाकरा ने बताया कि उन्हें गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो जिलों के 14 प्रवासी श्रमिकों के बारे में जानकारी मिली है, जिन्होंने एक वीडियो भेजकर आरोप लगाया है कि निजी कंपनी ने उन्हें वेतन नहीं दिया है और उन्हें जबरन अतिरिक्त समय (‘ओवरटाइम’) तक काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

    लाकरा ने कहा, इससे उन्हें आवास और भोजन की समस्या हो रही है। फंसे हुए मजदूरों ने अपनी दुर्दशा बताने के साथ ही सरकार से मदद की अपील करते हुए एक वीडियो भेजा है। उन्होंने यह वीडियो सिकंदर अली को भेजा है जो प्रवासी श्रमिकों के कल्याण के लिए काम करते हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘हम प्रवासी श्रमिकों से बात करने का प्रयास करेंगे और उन्हें सुरक्षित स्वदेश वापस लाने के मकसद से भारतीय दूतावास तथा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सरकार के अधिकारियों से वार्ता प्रक्रिया शुरू करेंगे।

    Dhanbad News: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संदीप मुरारका ने धनबाद, गोविंदपुर का किया दौरा

    सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने केंद्र और राज्य सरकारों से मजदूरों की सुरक्षित वापसी के लिए ठोस राजनयिक कदम उठाने की मांग की है। अली ने कहा, पहले भी प्रवासी कामगारों को विदेशों में उत्पीड़न का सामना करना पड़ा है और बड़ी मुश्किलों के बाद उन्हें घर वापस लाया गया है। फिर भी प्रवासी कामगार जीविका कमाने के लिए विदेशों में जाते रहते हैं। दुबई में फंसे मजदूरों में रोशन कुमार और अजय कुमार (दोनों गिरिडीह के सरिया निवासी), गिरिडीह के बगोदर निवासी राजेश महतो और अजय कुमार, बोकारो के पेंक नारायणपुर निवासी दलेश्वर महतो, खेदाडीह निवासी जागेश्वर महतो और फलेंद्र महतो, सिरैया निवासी बैजनाथ महतो, बसरिया निवासी दिलीप महतो, गंगाधर महतो, त्रिलोकी महतो और दीपक कुमार तथा गोरहर के रोहित महतो और सेवा महतो शामिल हैं।

    West Singhbhum: डीएमएफटी मद से निर्माणाधीन ग्रामीण जलापूर्ति योजना का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    appeal to the government for help hungry for two days... 14 workers from Jharkhand stranded in Dubai Jharkhand: दुबई में फंसे 14 प्रवासी श्रमिकों ने झारखंड सरकार से सुरक्षित वापसी की लगायी गुहार No salary
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Dhanbad News: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संदीप मुरारका ने धनबाद, गोविंदपुर का किया दौरा

    June 26, 2026

    West Singhbhum: डीएमएफटी मद से निर्माणाधीन ग्रामीण जलापूर्ति योजना का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश 

    June 26, 2026

    Seraikella-Kharsawan: दो दिन से लापता युवक का शव डेम से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

    June 26, 2026
    Recent Post

    Dhanbad News: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संदीप मुरारका ने धनबाद, गोविंदपुर का किया दौरा

    June 26, 2026

    West Singhbhum: डीएमएफटी मद से निर्माणाधीन ग्रामीण जलापूर्ति योजना का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश 

    June 26, 2026

    Seraikella-Kharsawan: दो दिन से लापता युवक का शव डेम से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

    June 26, 2026

    Seraikella-Kharsawan: कांड्रा-सरायकेला मुख्य मार्ग पर चला ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान, वाहन चालकों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026

    Jamshedpur News:  हॉट स्ट्रिप मिल,जेडीसी के द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 79 यूनिट रक्त का किया गया संग्रह 

    June 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group