Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»जमशेदपुर में अब एंबुलेंस और इमरजेंसी वाहन जाम में नहीं फंसेंगे, बनाया जा रहा रूट प्लान
Breaking News

जमशेदपुर में अब एंबुलेंस और इमरजेंसी वाहन जाम में नहीं फंसेंगे, बनाया जा रहा रूट प्लान

News DeskBy News DeskAugust 13, 2025Updated:August 13, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
  • यातायात एवं सड़क सुरक्षा बैठक में जुलाई माह के हादसों की समीक्षा 

Jamshedpur: जमशेदपुर में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है. बुधवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में हुई यातायात एवं सड़क सुरक्षा बैठक में जुलाई माह के हादसों की समीक्षा के बाद कई अहम निर्णय लिए गए. बैठक में तय हुआ कि एंबुलेंस और इमरजेंसी वाहनों को जाम से मुक्त रास्ता देने के लिए विस्तृत ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी यातायात पुलिस को सौंपी गई है और इसके लिए ट्रैफिक डीएसपी को विशेष निर्देश दिए गए.

जुलाई में जिले में 24 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 11 लोगों की मौत और 16 गंभीर रूप से घायल हुए. इनमें 9 मौतें हेलमेट न पहनने के कारण हुईं, जबकि हेलमेट पहनने से 5 लोगों की जान बच गई. मानगो क्षेत्र में जाम की समस्या और ओवरलोडिंग पर भी चर्चा हुई. वर्तमान में ट्रैफिक पुलिस एग्रिको की ओर से आने वाले वाहनों को पास देने के लिए मानगो से आने वाले वाहनों को देर तक रोकती है, जिससे ब्रिज पर जाम लग जाता है. इस स्थिति के समाधान के लिए सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए.
एनएच-33 पर होटल सिटी इन और डिमना चौक के पास मौजूद ब्लैक स्पॉट्स पर स्लाइडिंग बैरियर और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने के लिए एनएचएआई और आरसीडी को आदेश दिए गए. हिट एंड रन के 35 लंबित मामलों में से 9 मामलों का निपटारा इस माह इंश्योरेंस कंपनी के माध्यम से करने को कहा गया, जबकि बाकी मामलों में भी जल्द मुआवजा देने की प्रक्रिया तेज होगी.

Jamshedpur Durga Puja: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, साकची में निकला फ्लैग मार्च

जुलाई में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 345 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए और 18 लाख 38 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया. इसी अवधि में 6848 नए ड्राइविंग लाइसेंस जारी हुए, जिनमें 6112 पुरुष और 736 महिलाएं शामिल हैं.

Chakardharpur: चक्रधरपुर में दुकान से मोबाइल चोरी कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 21 फोन बरामद

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur Durga Puja: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, साकची में निकला फ्लैग मार्च

October 16, 2026

Chakardharpur: चक्रधरपुर में दुकान से मोबाइल चोरी कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 21 फोन बरामद

October 16, 2026

Jamshedpur: नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, परसुडीह से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते पांच युवक पकड़ाए

October 16, 2026
Recent Post

Jamshedpur Durga Puja: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, साकची में निकला फ्लैग मार्च

October 16, 2026

Chakardharpur: चक्रधरपुर में दुकान से मोबाइल चोरी कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 21 फोन बरामद

October 16, 2026

Jamshedpur: नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, परसुडीह से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते पांच युवक पकड़ाए

October 16, 2026

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

October 16, 2026

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group