Site icon Lahar Chakra

JAMSHEDPUR :अब आनंद विहार से चलेगी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस

जमशेदपुर।
टाटानगर होकर नई दिल्ली आने –जाने वाली एकमात्र ट्रेन पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का भी परिचालन अब आनंद विहार से होगा। इसको लेकर रेलवे ने तैयारी शुरु कर दी है। इसके अलावे 6 जोड़ी अन्य ट्रेनों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से हटाकर अब आनंद विहार, दिल्ली जंक्शन और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से चलाया जाएगा। रेलवे ने यह निर्णय नई दिल्ली स्टेशन पर बढ़ते दबाव और प्लेटफार्म की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए लिया है। यह बदलाव आने वाले दिनों में प्रभावी होगा, हालांकि इसकी अधिकारिक शुरुआत तिथि की घोषणा अभी बाकी है।

READ MORE :Jharkhand: रेलवे साइडिंग में वर्चस्व को लेकर अपराधियों ने पांच राउंड चलायीं गोलियां, कोयले के काम में मांगी हिस्सेदारी

6 अन्य ट्रेनों का भी टर्मिनल में बदलाव

इसके अलावे नई दिल्ली से चलने वाली अन्य 6जोड़ी अन्य ट्रेनों का भी स्टेशन का बदलाव किया जाएगा। हालांकि इन ट्रेनों का परिचालन कब से होगा। इसको लेकर रेलवे की ओर से कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है।

READ MORE :Tatanagar: टाटानगर-खड़गपुर रेल मार्ग पर कल से 24 जून तक रहेगा ब्लॉक, प्रभावित रहेगा कई ट्रेनों का परिचालन

पुरुषोत्तम का यह होगा समय
नई समय सारणी के अनुसार ट्रेन संख्या 12801 पुरी –नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 3:50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी और ट्रेन संख्या 12802 नई दिल्ली- पुरी पुरुषोत्तम  रात 10:50 बजे आनंद विहार से खुलेगी. यह नई दिल्ली से चलने की जगह लेगी.

READ MORE :आद्रा डिवीजन में डेवलपमेंट वर्क को लेकर ट्रेनों का टाइम बदला गया, कई रद्द, यात्रा से पहले जरूर देखें ट्रेनों की स्थिति

पुरुषोत्तम के यात्रियों को होगी परेशानी

टाटा, बोकारो होकर आने जाने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस एक मात्र ट्रेन थी जिसका परिचालन नई दिल्ली स्टेशन तक होता था। लेकिन आनंद विहार कर देने से नई दिल्ली जाने वाली रेल यात्रियों को काफी परेशानी होगी।नई दिल्ली तक आने – जाने वाली भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस एक मात्र ट्रेन बच जाएगी.

READ MORE :Jamshedpur : कानपुर सेंट्रल से हटाया गया पुरुषोत्तम सहित कई ट्रेनों का ठहराव

बदले गए प्रमुख ट्रेनों की सूची:

गाड़ी संख्या ट्रेन का नाम पुराना स्टेशन (समय) नया स्टेशन नया समय
12801 पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस नई दिल्ली सुबह 4:00 आनंद विहार सुबह 3:50
12802 नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस रात 10:40 आनंद विहार रात 10:50
12523 न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली दोपहर 12:00 आनंद विहार सुबह 11:55
12524 नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी दोपहर 3:10 आनंद विहार दोपहर 3:20
14681 नई दिल्ली-जालंधर सिटी दोपहर 2:45 दिल्ली जंक्शन दोपहर 2:35
14682 जालंधर सिटी-नई दिल्ली दोपहर 1:15 दिल्ली जंक्शन दोपहर 1:35
14679 नई दिल्ली-अमृतसर दोपहर 1:50 दिल्ली जंक्शन दोपहर 1:45
14680 अमृतसर-नई दिल्ली दोपहर 2:25 दिल्ली जंक्शन दोपहर 2:15
22209 मुंबई-नई दिल्ली (दुरंतो) दोपहर 4:05 निजामुद्दीन दोपहर 3:50
22210 नई दिल्ली-मुंबई (दुरंतो) रात 10:10 निजामुद्दीन रात 10:20
12203 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस आगमन 1:55, प्रस्थान 2:05 दिल्ली जंक्शन आगमन 1:55, प्रस्थान 2:10
12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस आगमन 10:50, प्रस्थान 11:05 दिल्ली जंक्शन यथावत
Exit mobile version